आज 21 जुलाई मानसून सत्र का आखिरी दिन है। विपक्ष सरकार को घेरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी सत्ता पक्ष की तरफ सभी विधायकों को आज के सत्र में रहने के लिए कहा गया है।दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो सकता है। बीजेपी की कोशिश रहेगी ज्यादर मुद्दे इस दौरान उठाए जाए। लेकिन कांग्रेस को इस अविश्वास प्रस्ताव से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि 90 विधानसभा सीट में से 72 सीट कांग्रेस के पास है। वहीं 13 बीजेपी, बसपा 2, जोगी कांग्रेस 2 और धरमजीत सिंह जो जोगी कांग्रेस के निस्कासित विधायक रहेंगे। यानी कुल मिलाकर 18 विधायक विपक्ष है।
विधानसभा की कार्यवाही हो सकती है बेहद हंगामेदार
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आखिरी दिन भूपेश बघेल सरकार के वर्तमान कार्यकाल का भी आखिरी सत्र है क्योंकि कुछ महीने बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस लिहाजा आज विधानसभा की कार्यवाही बेहद हंगामेदार हो सकती है। क्योंकि 32 ध्यानाकर्षण लगाए गए है। वहीं बीजेपी की तरफ से भूपेश बघेल सरकार के मंत्रिमंडल पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया है। इसपर आज विधानसभा में चर्चा होने वाली है।

अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा
आज प्रश्नकाल में भी जोरदार हंगामे के आसार है। विपक्ष की तरफ से सत्ता पक्ष के मंत्रियों को घेरने की पूरी रणनीति बनाई गई है। कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे,राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,महिला और बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया और आदिम जाति विकास विभाग के मंत्री मोहन मरकाम के विभागों से सवाल पूछे जाएंगे वहीं आज सरकार अपनी सभी शासकीय काम समय से निपटाने के साथ सीएम भूपेश बघेल कैग रिपोर्ट भी पेश करेंगे। इसके बाद सदन की व्यवस्था के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी।
विधानसभा की कार्यवाही होगी दिलचस्प
गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल में ये दूसरा मौका होगा जब कांग्रेस को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ रहा है। जब सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा तो कांग्रेस आसानी से बहुमत हासिल कर लेगी. लेकिन राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं होता। इस लिए आज विधानसभा की कार्यवाही काफी दिलचस्प होने वाली है। आज की कार्यवाही देर रात तक चलने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



