आज 8 मार्च है और ये दिन विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। महिला दिवस के मौके पर बहुत सी सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर महिलाओं को जागरूक बनाने की मुहीम शुरू की है और उन्हें अहसास दिलाया है की महिलाएं जैसी भी है अपने लिए सही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी महिला दिवस पर एक पोस्ट शेयर किया है।
अपनी पोस्ट के माध्यम से विद्या बालन ने हर महिला को ये सन्देश दिया है की आज का डिओन खुद को गले लगाने का दिन है। उन्होंने महिला दिवस पर अपनी पोस्ट की शुरुआत, ”हैप्पी वुमन्स डे टू मी टू एंड यू … और हम सभी हैप्पी महिला दिवस ।”
इस पोस्ट में विद्या बालन ने आगे लिखा , ” ये समय खुद से प्यार करने का है, अपने मन , आत्मा और शरीर से, जैसी भी आप है अपनी अहमियत समझें ! आप अपने पतले होने , स्मार्ट होने , हॉट – कूल , अमीर – सफल होने कला इंतजार ना करें। ये सभी आप पा सकते है अगर आप खुद से प्यार करें !
विद्या बालन ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा , ये वक्त है उन सभी फैसलों को अलविदा कहने का जिन्होंने आपको नीचा दिखाया है या फिर दुःख पहुँचाया है। ये मौके है उन आलोचनाओं का भूलने का जो आपको अहसास कराता है की आप गलत है।
विद्या बालन ने आगे लिखा , ” आपको ये जानना होगा है की आपको सर्वश्रेष्ठ बनने की जरुरत नहीं है। आप जैसे आज है वही सबसे बेहतर है। कल नया दिन होगा और जैसे आप कल होंगे वो भी आपके लिए बेहतर होगा।
विद्या बालन ने अपनी बात आगे लिखते हुए बताया , ” दूसरों से खुद की तुलना करके सर्वश्रेष्ठ नहीं बना जा सकता , खुद पर विशवास करने की जरुरत है। आज में जीना सीखिए सब कुछ बेहतर लगेगा और आत्मविश्वास बनाये रखें !
इस पोस्ट के साथ विद्या बालन ने ग्लोइंग देवी गेटअवे की इस एक विशेष तस्वीर के साथ शेयर की , बताया की इस तस्वीर से उन्हें ये पोस्ट लिखने की प्रेरणा मिली।
साथ ही उन्होंने पुछा , ”क्या यह पोस्ट आज तक की सबसे अच्छी शुरुआत नहीं है?मुझे यकीन है कि ये सही है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने उनकी पोस्ट के लिए एकदम सटीक टिप्पणी की जिससे आप सभी सहमत होंगे।


Download Android App
Download iOS App











