विद्या बालन के पास हर सवाल का सटीक जवाब होता है। वह सेक्स से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलती है। उनका मानना है कि इसे लेकर बात करने में शर्म नहीं करनी चाहिए। मेरी कई फिल्में ऐसी हैं, जिनमें हमने कई मिथक तोड़े हैं। तुम्हारी सुलु को ही लें, जिसने इस सोच को तोड़ा है कि महिलाएं लेट नाइट जॉब नहीं कर सकतीं और सेक्सी होने के लिए जरूरी नहीं कि शॉर्ट स्कर्ट और लंबी टांगें हों।
विद्या बालन कहती हैं कि सेक्स की परिभाषा समझनी बहुत जरूरी है। जहां तक मेरी बात है तो मेरे लिए सेक्सी होने का मतलब सेक्सी दिखना नहीं है बल्कि यह सेक्सी होना है। बर्तन धोते हुए सुलु अपने पति से खुद कहती हैं कि हमें सेक्स किए हुए काफी दिन हो गए हैं, यह मेरी नजर में सेक्सी होना है। लोग आपके लुक्स पर जज करते हैं जबकि आप सेक्सी लुक्स से नहीं बल्कि सोच से होते हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



