फेमस बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। अब तक ये दवा किया जा रहा था की वो फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ रिलेशनशिप में है। यहां तक कि कहा तो ये भी गया कि इन दोनों ने चोरी- छिपे सगाई तक कर ली है। अब तक तो बस ये सब अनुमान था, लेकिन अब विद्युत जामवाल और उनकी रूमर्ड लेडी लव यानी नंदिता महतानी ने अपनी सगाई को कंफर्म कर दिया है।

बीते दिनों उनकी सगाई की चर्चा तब हुई जब उनकी तस्वीरें सामने आईं जिसमें वे ताजमहल के सामने खड़े होकर पोज देते देखे गए। नंदिता की अंगूठी ने सबका ध्यान खींचा। उस वक्त दोनों ने इस पर कुछ भी नहीं कहा था। अब विद्युत ने नंदिता के साथ की तस्वीरें पोस्ट कर सगाई का ऐलान कर दिया है। विद्युत ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनकी सगाई एक सितंबर को हुई थी।
उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वे और नंदिता रैपलिंग कर रहे हैं और कैमरे की ओर देख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों ताजमहल के सामने खड़े हैं। उनके बैक से तस्वीरें ली गई हैं। विद्युत ने कैप्शन में लिखा- ‘कमांडो की तरह कर ली।’ साथ ही उन्होंने अंगूठी का इमोजी बनाया।
नंदिता ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा, ‘उसे अब और लटकाए नहीं रख सकती… हाँ कह दी!!’ अब ये खबर सुनकर फैंस बेहद खुश है। वही इंडस्ट्री के लोग भी अब दोनों को जमकर बधाइयाँ दे रहे है। आपको बता दे, नंदिता महतानी सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर हैं। वह विराट कोहली की स्टाइलिस्ट भी हैं। पहले नंदिता की शादी करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर से हुई थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई और उनका तलाक हो गया।


Download Android App
Download iOS App



