विजय बाबू ने AMMA से दिया इस्तीफा, खुद पर लगे रेप आरोपों के बीच संगठन को बदनाम नहीं करना चाहते एक्टर

Summary :

मलयालम फिल्म एक्टर और प्रोड्यूसर विजय बाबू पिछले कुछ दिनों से खुद पर लगे रेप जैसे संगीन आरोप के चलते सुर्खियों में है। इस बीच उन्होंने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स को एक लेटर भेजकर AMMA की एग्जीक्यूटिव कमिटी से इस्तीफा दे दिया है।

मलयालम फिल्म एक्टर और प्रोड्यूसर विजय बाबू पिछले कुछ दिनों से खुद पर लगे रेप जैसे संगीन आरोप के चलते सुर्खियों में है। वो लगातार विवादों में घिरते नज़र आ रहे है। इस रेप केस के बाद एक और महिला, एक्टर के खिलाफ सामने आई थी। इस बीच उन्होंने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स को एक लेटर भेजकर AMMA की एग्जीक्यूटिव कमिटी से इस्तीफा दे दिया है।
AMMA के जनरल सेक्रेटरी एडावेला बाबू में अब एक ऑफिसियल बयान जारी कर बताया है कि, “विजय बाबू ने एक पत्र भेजकर कहा है कि वह अपने ऊपर लगे आरोपों के बीच उस संगठन को बदनाम नहीं करना चाहते, जिसके वह एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर हैं। वह तब तक एग्जीक्यूटिव कमिटी से दूर रहेंगे जब तक कि उनकी बेगुनाही साबित नहीं हो जाती। उनके लेटर पर AMMA ने चर्चा की गई थी और इसे मंजूरी भी दे दी गई है।” 
इस बीच, केरल हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में विजय बाबू की अग्रिम जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। अग्रिम जमानत याचिका में विजय बाबू ने आरोप लगाया कि जिस महिला ने उनके खिलाफ शिकायत की है, वह उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है।
वही, विजय बाबू पर कथित रूप से एक महिला का यौन उत्पीड़न करने और फेसबुक लाइव पर उसकी पहचान का खुलासा करने का आरोप है। 
बता दे, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विजय बाबू ने कोच्चि के एक फ्लैट में उसका यौन शोषण किया। उसने शिकायत में कहा कि आरोपी ने एक से ज़्यादा बार इस अपराध को दोहराया। शिकायत में कहा गया है कि विजय बाबू ने महिला को फिल्मों में काम देने के बहाने यौन उत्पीड़न किया।

Desk Team