Thalapathy Vijay की पर्सनल लाइफ में तूफान! तलाक की खबरों के बीच Trisha Krishnan संग रिश्ते पर फिर उठे सवाल

Summary :

Vijay Trisha Krishnan Relationship Rumours: साउथ सुपरस्टार Vijay Thalapathy इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी Sangeetha Sornalingam के साथ तलाक की खबरें तेजी से फैल रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस Trisha Krishnan के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली। अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है- क्या सच में विजय और संगीता का रिश्ता टूट गया है या यह सिर्फ अफवाहों का खेल है? Vijay Trisha Krishnan Relationship…

Vijay Trisha Krishnan Relationship Rumours: साउथ सुपरस्टार Vijay Thalapathy इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी Sangeetha Sornalingam के साथ तलाक की खबरें तेजी से फैल रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस Trisha Krishnan के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली। अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है- क्या सच में विजय और संगीता का रिश्ता टूट गया है या यह सिर्फ अफवाहों का खेल है?

Vijay Trisha Krishnan Relationship Rumours: 26 साल की शादी पर संकट, पत्नी ने दी तलाक की अर्जी

Vijay Trisha Krishnan Relationship Rumours
Vijay Trisha Krishnan Relationship Rumours

साउथ के सुपरस्टार और अब राजनीति में बड़ा नाम बन चुके थलापति विजय इन दिनों अपनी फिल्मों या चुनावी जीत से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने शादी के करीब 26 साल बाद तलाक के लिए अर्जी दी है।

खबरों में दावा किया गया है कि दोनों के रिश्ते में लंबे समय से दूरी थी और हालात धीरे-धीरे बिगड़ते चले गए। संगीता ने कथित तौर पर इमोशनल इग्नोर और रिश्ते में दरार को इसकी वजह बताया है। बताया जा रहा है कि यह वही कपल है जिसकी लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं थी- एक फैन से पत्नी बनने तक का सफर। लेकिन अब यह रिश्ता टूटने की कगार पर नजर आ रहा है।

Thalapathy Vijay Wife: इवेंट और पब्लिक अपीयरेंस ने बढ़ाई अफवाहें

Thalapathy Vijay Wife
Thalapathy Vijay Wife ( Source : Social Media)

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vijay Thalapathy और Trisha Krishnan को कई मौकों पर साथ देखा गया। खासकर एक वेडिंग इवेंट और हाल ही में उनके घर पर मुलाकात ने चर्चाओं को और हवा दी। हाल ही में त्रिशा को विजय के चेन्नई स्थित घर से बाहर निकलते देखा गया, जहां उन्होंने मीडिया को स्माइल के साथ रिएक्ट भी किया। इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर डेटिंग रूमर्स तेज हो गए हैं।

Thalapathy Vijay Divorce News: तलाक की खबरें क्यों आईं सामने?

Thalapathy Vijay Divorce News
Thalapathy Vijay Divorce News ( Source: Social Media)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने 24 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी और रिश्ते में दूरी की बात सामने आई। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि शादी में दरार की वजह किसी “एक्ट्रेस” से जुड़ी नजदीकियां हो सकती हैं, हालांकि किसी का नाम ऑफिशियल रूप से सामने नहीं आया। फिलहाल, इन खबरों की कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार वायरल हो रहा है।

Trisha Krishnan से नजदीकियों ने बढ़ाई चर्चा, क्या है सच?

Trisha Krishnan
Trisha Krishnan ( Source : Social Media)

इसी बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ विजय के रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में तृषा को विजय के घर जाते हुए देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर और तेज हो गया।

हालांकि, कई रिपोर्ट्स यह भी साफ करती हैं कि दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती और प्रोफेशनल बॉन्ड है। लेकिन बार-बार साथ दिखने और खास मौकों पर मिलने से फैंस के बीच सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इसी सो कॉल्ड नजदीकी ने विजय और संगीता के रिश्ते में तनाव बढ़ाया। हालांकि अभी तक इन खबरों की ऑफिशियल  कन्फर्मेशन नहीं हुई है।

सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब Trisha Krishnan को Vijay Thalapathy के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होते देखा गया। कहा जा रहा है कि वह इस खास मौके पर उनके करीबियों के साथ मौजूद थीं। इतना ही नहीं, जब विजय को राजनीतिक और पब्लिक सपोर्ट में बड़ी जीत मिली, तो त्रिशा मंदिर भी पहुंचीं और उनके लिए प्रार्थना की। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इस दौरान आशीर्वाद लेने और उनके अच्छे भविष्य की कामना करने गई थीं। इन्हीं घटनाओं के बाद फैंस ने इसे “स्पेशल बॉन्ड” का नाम देना शुरू कर दिया।

Read More: Met Gala 2026: Karan Johar के डेब्यू से लेकर Isha Ambani के हीरों तक रेड कार्पेट बना ‘आर्ट गैलरी’, देखें Viral तस्वीरें…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।