Sonakshi-Gulshan ने Tamannaah का नाम लेकर Vijay Varma को किया टीज, कहा- ‘इनकी तमन्ना पूरी कर दो’

Summary :

सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा की अपकमिंग वेबसीरीज दहाड़ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर पर सोनाक्षी सिन्हा ने तमन्ना भाटिया के नाम पर विजय वर्मा को खूब चिढ़ाया। एक्टर इस दौरान शर्माते हुए नजर आए। विजय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा के लिंकअप की खबरें पिछले काफी टाइम बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई है। विजय और तमन्ना को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है और दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं लेकिन फिर दोनों स्टार्स ने इस बारे में चुप्पी साध रखी हैं।
मगर इसी बीच विजय वर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो तमन्ना का जिक्र सुनकर शर्माते हुए दिखाई दे रहे हैं।इन दिनों विजय वर्मा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘दहाड़’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सीरीज में उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन दवैया भी अहम रोल में हैं और इस वेब सीरीज के जरिए सोनाक्षी एक बार फिर एक्टिंग वर्ल्ड में वापसी करने जा रही हैं। 
3 मार्च को ‘दहाड़’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर तीनों स्टार्स ने जमकर मस्ती करते नजर आए। ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें सोनाक्षी और गुलशन विजय वर्मा की टांग खींचते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, ट्रेलर लॉन्च के दौरान सोनाक्षी और गुलशन दवैया दोनों मिलकर विजय वर्मा के साथ जमकर मस्ती की।

इस दौरान सोनाक्षी और गुलशन दोनों ने विजय वर्मा की  लव-लाइफ पर ना सिर्फ कॉमेंट किया बल्कि दोनों ने विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया का नाम लेकर भी खूब चिढाया। ट्रेलर में विजय वर्मा का किरदार रेंगती हुई लड़कियों को मुस्कुराने के लिए कहता है। जब ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता को वही दोहराने के लिए कहा गया, तो गुलशन ने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा कि इनकी तमन्ना पूरी कर दो।
गुलशन इतने में भी नहीं रूके वो आगे ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि बचपन से मेरी यही तमन्ना रही है कि मैं पुलिस ऑफिसर पर इस पर विजय वर्मा शरमाते हुए नजर आ रहे हैं और गुलशन के साथ मस्ती करते दिखते हैं। इस बीच तभी सोनाक्षी सिन्हा भी इस मजाक में शामिल हो गईं और कहा कि आज तो उस लड़की को इतनी हिचकियां आ रही होगी क्योंकि हर कोई उसका ही नाम ले रहा है। इस दौरान विजय वर्मा कुछ नहीं बोलते हैं  वो बस मुस्कुराते रहते हैं।
बता दें कि तमन्ना और विजय ने कुछ समय पहले ही एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया है। नए साल पर दोनों का किसिंग वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों के कई वीडियो और फोटो वायरल हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों एक-साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था उस दौरान दोनों एक ही कार में निकलते हुए दिखे थे।

Desk Team