विकास गुप्ता की ज़िंदगी काफी उलझी हुई नज़र आती है। उनके रिलेशनशिप से लेकर, परिवार के साथ रिश्ते और बाईसेक्शुलिटी तक वो हर चीज़ के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। वही हाल ही में विकास गुप्ता ने ये खुलासा किया कि उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी को डेट किया था, प्रत्युषा को उनकी बाइसेक्शुअलिटी के बारे में भी नहीं पता था, उन्हें ब्रेकअप के बाद इस बारे में बता चला था।

विकास के इस खुलासे पर अब प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने रिएक्ट किया है और उनके दावों को पूरी तरह झूठा बताया है। मीडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा, प्रत्युषा हमारे रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन थी, उसने कभी अपनी पर्सनल लाइफ को छुपाया नहीं। विकास गुप्ता इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं क्योंकि उनके दावों का जवाब देने के लिए वो शख्स अब इस दुनिया में नहीं है।

उसने मुझे पावर कपल शो के दौरान एक बार बताया था कि विकास ने उसे प्रपोज़ किया है, लेकिन उसने मना कर दिया क्योंकि वो विकास की सेक्शुएलिटी के बारे में जानती थी। जब मैंने उससे पूछा कि बालिका वधु के बाद तुम्हें और प्रोजेक्ट क्यों नहीं मिले तो उसने बताया कि विकास ने उसके साथ एक प्रोजेक्ट प्लान किया था, लेकिन बाद में वो करने से इनकार कर दिया।

प्रत्युषा ने कभी विकास को डेट नहीं किया, इसलिए दोनों के अलग होने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। बल्कि एक वक्त के बाद तो दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे। विकास को पब्लिसिटी के लिए स्टोरी नहीं बनानी चाहिए। अगर प्रत्युषा ज़िंदा होती तो आज उन्हें एक थप्पड़ जड़ती। मुझे लगता है विकास के पास मेरे बारे में बात करने के अलावा कुछ और काम नहीं है। अगर ये सब नहीं रुका तो मैं उनके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा।


Download Android App
Download iOS App



