नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के रिलेशन को लेकर आए दिन कोई-न-कोई खबरें आती रहती हैं। लेकिन आज तक दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशयली एक्सेप्ट नहीं किया है। इन खबरों की मानें तो अनुष्का से पहले विराट, जेनेलिया डिसूजा के दीवाने थे। विराट ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते दिखे। रेपिड फायर राउंड में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विराट ने कहा था कि वो जेनेलिया को क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहेंगे क्योंकि वो बहुत ही क्यूट लगती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक समय में जेनेलिया, विराट की क्रश हुआ करती थीं। खैर अब तो जेनेलिया, रितेश देशमुख के साथ सेटेल हैं। वहीं विराट ने भले ही अनुष्का के साथ अपने रिश्ते को एक्सेप्ट ना किया हो, लेकिन दोनों को कई बार एक साथ इवेंट्स और प्राइवेट पार्टी में स्पॉट किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App




