विराट कोहली ने बातों-बातों में वाइफ अनुष्का शर्मा को कह दिया बिल्ली? यूजर्स ने ऐसे लिए मजे

Summary :

पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंटरनेट पर एक दूसरे के बारे में बोलना, पोस्ट पर कमेंट करना और रिएक्शन देने की वजह से हमेशा सुर्खियों बटोरता रहता है।

पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंटरनेट पर एक दूसरे के बारे में बोलना, पोस्ट पर कमेंट करना और रिएक्शन देने की वजह से हमेशा सुर्खियों बटोरता रहता है। हाल ही में विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह बिल्ली को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं विराट की इन तस्वीरों पर उनकी पति अनुष्का का भी रिएक्शन सामने आया है।
 
दरअसल जब अनुष्का ने पति की इन फोटोज पर कमेंट किया तो विराट ने फनी और रोमांटिक अंदाज में रिप्लाई करते हुए उन्हें बिल्ली कह दिया। वहीं अब सोशल मीडिया यूजर्स विराट-अनुष्का के के जमकर मजे ले रहे हैं।
 
विराट ने शेयर की तस्वीरें…
विराट कोहली द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है वो एक बिल्ली को गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, ‘प्रैक्टिस सेशन से एक कूल बिल्ली का हैलो’ बिल्ली के साथ वे मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।  वहीं फैंस किंग कोहली की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

वहीं अनुष्का शर्मा ने जब यह पोस्ट देखा तो उन्होंने भी बिल्ली को ‘हैलो’ कह दिया। मजेदार बात तब हुई जब अनुष्का के इस कमेंट पर विराट कोहली का रिप्लाई आया। इस दौरान विराट ने फनी  अंदाज में पत्नी को रिप्लाई देते हुए लिखा, लौंडा दिल्ली से है और बिल्ली मुंबई की है।  
दरअसल, विराट दिल्ली के रहने वाले हैं और अनुष्का मुंबई से हैं।  ऐसे में जब विराट का इस तरह का रिप्लाई आया तो यूजर्स विराट का मस्ती मूड भांप गए और कहने लगे- ‘हां ये भी सही है। 
गौरतलब है विराट और अनुष्का  सोशल मीडिया पर अक्सर साथ में तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।  बीते दिनों किंग कोहली ने अपनी एक्ट्रेस वाइफ अनुष्का के साथ एक बेहद कूल तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में दोनों ट्विनिंग करते दिखे। व्हाइट कलर के आउटफिट में विरुष्का स्टनिंग कपल लगे। 
 

Desk Team