अनुष्का शर्मा भले ही इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हो, लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के जन्म के बाद सारा वक्त परिवार संग बिता रही हैं। खैर, अनुष्का शर्मा अपनी फोटोज के जरिये फैंस को खुश करने में कभी पीछे नहीं हटतीं। अनुष्का शर्मा दुबई में समय बिताने के बाद अब अनुष्का शर्मा मुंबई आ गई हैं।

शुक्रवार सुबह अनुष्का शर्मा ने फैंस संग अपनी कुछ बेहद खूबसूरत सन-किस्ड तस्वीरें पोस्ट की हैं। खास बात इन तस्वीरों में अनुष्का हल्की ठंड का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रही हैं। वैसे अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों में अनुष्का शर्मा बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।

दरअसल अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बैक टू बैक दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने ने लिखा, सूरज चमक रहा था, मौसम सुहाना था, मुझे पोज देना था, इनमें से कुछ पोस्ट करने के लिए… बाकि इस गाने के बोल भूल गई।
वैसे अपनी इन फोटोज में एक्ट्रेस कमरे की तरफ देख मुस्कुराती दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है और वो सूरज की रोशनी में वह शाइन कर रही हैं।

वैसे अनुष्का की इन खूबसूरत तस्वीरों पर न केवल फैंस का दिल आया है बल्कि उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने भी कमेंट कर प्यार जताया है। वाइफ की इन फोटोज पर सबसे पहले कमेंट करते हुए विराट ने तीन दिल वाली इमोजी साझा की हैं। विराट के अलावा डायरेक्टर अन्विता, दीया मिर्जा, सोनाली बेंद्रे और कई अन्य लोगों ने अनुष्का की तारीफ की है।

फिल्मों से लिया हुआ है ब्रेक…
काम मोर्चे पर बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ नजर आये थे। फिलहाल अनुष्का ने अब तक अपने किसी भी अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि उनके प्रोडक्शन हाउस से लगातार फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं। वहीं अनुष्का की फिल्म Qala से दिवंगत एक्टर इरफान के बेटे बाबिल खान डेब्यू करने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



