‘The Kashmir Files’ के बाद ‘The Vaccine War’ ला रहे है Vivek Agnihotri, इस खास दिन पर होगी रिलीज

Summary :

11 मार्च,2022 को रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। इस फिल्म के बाद अब विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म’द वैक्सीन वॉर’ लेकर आ रहे है, जो अगले साल एक खास दिन पर रिलीज होने जा रही है।

11 मार्च, 2022 को रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। सालों
पहले कश्मीरी पंडितों के कत्लेआम और उनके पलायान की सच्ची कहानी को इस फिल्म में इस
तरीके से दिखाया गया कि इस फिल्म को
दर्शक भी अपना प्यार देने से रोक नहीं पाए। इस फिल्म के बाद अब विवेक रंजन
अग्निहोत्री ने एक बार फिर दर्शकों का प्यार पाने के लिए अपनी अगली फिल्म
‘द वैक्सीन वॉर‘ का ऐलान कर दिया है।

Bharat Biotech's Covid vaccine 1st in India to get approval for human  trials | India News,The Indian Express

2 साल तक कोरोना के उस भयावह मंजर को शायद ही कोई भूल पाया होगा। उस वक्त हर कोई अपने  घरों में कैद हो गया था और अपनी आंखो के सामने
अपने अपनो को खोने के गम को महसूस कर रहा था। उस वक्त में दुनिया भर के तमाम वैज्ञानिकों
ने जिस तरह से काम करते हुए कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई, उसकी
जितनी भी तारीफ की जाए कम है। इसी पर आधारित एक फिल्म अब विवेक  अग्निहोत्री
लेकर आ रहे है, जिससे अभी से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ चुकी है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर‘ की घोषणा कर दी है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तरह ही ये फिल्म भी
सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए 
विवेक अग्निहोत्री ने लिखा,‘ एक युद्ध की अविश्वसनीय सच्ची कहानी जिसे आप नहीं जानते कि
भारत ने लड़ी और अपने विज्ञान
, साहस और महान
भारतीय मूल्यों से जीती।
‘ इसके साथ ही इस
पोस्ट में इस फिल्म की रिल़ीज डेट को लेकर भी जानकारी शेयर की गई है।

The Kashmir Files' director Vivek Agnihotri gets 'Y' category security

इस फिल्म पर बात
करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा
, ‘कोविड लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ICMR और NIV के वैज्ञानिकों के साथ रिसर्च करना शुरू किया
जिन्होंने हमारी अपनी वैक्सीन को संभव बनाया। उनके संघर्ष और बलिदान की कहानी
जबरदस्त थी और मैंने सोचा कि इस कहानी को बताया जाना चाहिए ताकि हर भारतीय अपने
देश पर गर्व महसूस कर सके। यह भारत की पहली प्योर साइंस फिल्म होगी जिसके बारे में
हमें कोई जानकारी नहीं थी।
‘

Vivek Agnihotri on threats to his life post The Kashmir Files; says,  “Recently two boys barged into our office, they pushed my manager…” :  Bollywood News - Bollywood Hungama

बता दें कि फिल्म
‘द वैक्सीन वॉर‘ अगले साल स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 10 से ज्यादा भाषाओं में
रिलीज होने वाली है।
 

Desk Team