Prakash Raj द्वारा ‘Kashmir files’ को बकवास कहने पर फूटा विवेक का गुस्सा, जाने गुस्से में क्या कह गए Vivek Agnihotri

Summary :

साल 2022 की बेहतरीन पेशकश रही फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कई लोगो ने अपनी राय राखी लेकिन एक्टर प्रकाश राज ने फिल्म पर एक इवेंट के दौरान विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित मूवी को एक ‘प्रोपेगैंडा फिल्म’ कहकर फिल्म निंदा करते नज़र आये जिस पर अब फिल्म निर्देशक विवेक ने भी उन्हें अपना करारा जवाब दे डाला।

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर आये दिन सुर्ख़ियों में छाये रहते हैं। जहाँ एक ओर कुछ लोग फिल्म को बेहतरीन कहकर एक अच्छी पेशकश बताते हैं तो वही कुछ लोग फिल्म की निंदा करते हुए भी नज़र आते हैं। हाल ही में फिर ऐसे ही किस्से पे बात छेड़ते हुए एक्टर प्रकाश राज ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘प्रोपेगैंडा फिल्म’ कहकर इसकी निंदा की थी। 
असल में एक इवेंट में प्रकाश राज ने ‘पठान’ के खिलाफ ‘कट्टरपंथियों’ के बायकॉट ट्रेंड फेल हो जाने पर अपनी राय शेयर की थी और साथ ही उन्होंने ‘कश्मीर फाइल्स’ की तीखी आलोचना भी कर डाली थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेज़ी से वायरल होता नज़र आया था। लेकिन अब फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अभिनेता के इस बयान पर पलटवार किया है।
विवेक अग्निहोत्री ने दिया करारा जवाब 

अपनी फिल्म की निंदा पर निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर कर एक्टर प्रकाश राज पर निशाना साधते हुए और उन्हें अंधकार राज भी कहा। साथ ही निर्देशक ने प्रकाश राज का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “एक छोटी सी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने अर्बन नक्सल की रातों की नींद इस कदर उड़ा दी है कि उनकी एक पीढ़ी एक साल बाद भी परेशान है, दर्शकों को भौंकने वाले कुत्ता कह रहे हैं। और मिस्टर अंधकार राज, मैं कैसे भास्कर प्राप्त कर सकता हूं, वो आपका है। हमेशा के लिए।”
इवेंट में कर डाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आलोचना 
दरअसल, ये वाक्य तब का हैं जब बुधवार को अभिनेता प्रकाश राज केरल में एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे, उसी इवेंट के दौरान उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की सफलता की बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर भी बातचीत की और तीखी आलोचना करते हुए फिल्म पर तंज कस डाले। अभिनेता ने इवेंट में कहा, ‘द कश्मीर फाइल्स बकवास फिल्मों में से एक है, हम जानते हैं कि इसे किसने प्रोड्यूस किया है, बेशर्म लोगों ने। अंतरराष्ट्रीय जूरी उन पर थूकती है। वह इतने बेशर्म हैं कि अभी भी कह रहे हैं कि मुझे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा। उन्हें ऑस्कर क्या भास्कर भी नहीं मिलेगा।’
फिल्मी पर्दो पर कब दिखी थी ‘द कश्मीर फाइल्स’ 
गौरतलब हैं कि, ‘द कश्मीर फाइल्स’ मार्च 2022 में सिनेमाघरों में उतरी गयी थी। इस फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी को दिखाया गया था जोकि दर्शको द्वारा भी काफी पसंद किया गया था। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका अच्छा प्रदर्शन रहा था साथ ही फिल्म ने अपनी सफलता और बेहतरीन स्टोरी लाइन के लिए अवार्ड्स भी जीते थे। हालाँकि, फिल्म को लेकर कई बार सवाल भी उठाए गए हैं, कई बार कोई इसे प्रोपेगैंडा फिल्म बताता है तो कोई इसकी तारीफ करता है।

Desk Team