“मुझे धमकी भरे फ़ोन आते थे…” 2003 में Salman से पंगा लेना Vivek Oberoi को पड़ा था भारी, एक्टर का छलका दर्द

Summary :

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर के सबसे दर्दनाक पल को लेकर खुलासा किया है। 2003 में हुई वह प्रेस कॉन्फ्रेंस आज भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित घटनाओं में गिनी जाती है, जब विवेक ने मीडिया के सामने आकर सलमान खान (Salman Khan) पर धमकाने का आरोप लगाया था। उस वक्त अफवाहें थीं कि ‘साथिया’ फेम ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और विवेक ओबेरॉय एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। विवेक का कहना है कि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने उनकी पूरी ज़िंदगी बदल दी। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के…

Salman Khan

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर के सबसे दर्दनाक पल को लेकर खुलासा किया है। 2003 में हुई वह प्रेस कॉन्फ्रेंस आज भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित घटनाओं में गिनी जाती है, जब विवेक ने मीडिया के सामने आकर सलमान खान (Salman Khan) पर धमकाने का आरोप लगाया था। उस वक्त अफवाहें थीं कि ‘साथिया’ फेम ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और विवेक ओबेरॉय एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

विवेक का कहना है कि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने उनकी पूरी ज़िंदगी बदल दी। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि आज जब वे उस घटना को याद करते हैं, तो उन्हें हंसी आती है। उन्होंने बताया, “अब मुझे उसकी परवाह नहीं है, लेकिन उस समय इंडस्ट्री ने मुझे बायकॉट कर दिया था।”

Vivek Oberoi

परिवार का दर्द

विवेक (Vivek Oberoi) ने कहा कि इस घटना के बाद जो सबसे ज्यादा याद रह जाता है, वह है उनके माता-पिता का दर्द। उन्होंने कहा, “मेरी मां के चेहरे के भाव और पिता की आंखों के आंसू मैं भूल नहीं सकता। इन यादों को भी भुलाना चाहता हूं क्योंकि उससे नेगटिव एनर्जी मिलती है।

“हर कोई मुझे बायकॉट कर रहा था”

एक्टर ने खुलासा किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उन्हें कई धमकी भरे कॉल आए। यहां तक कि उनके परिवार के सदस्यों को भी फोन पर डराया गया। विवेक ने कहा, “उस वक्त ऐसा दौर आ गया था जब हर कोई मुझे बायकॉट कर रहा था। जिन फिल्मों के लिए मैंने साइन कर लिया था, उनसे भी मुझे बाहर कर दिया गया।”

Aishwarya rai

 

डिप्रेशन तक पहुंची हालत

हालांकि विवेक ने इंटरव्यू में ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) का नाम नहीं लिया, ऐसा माना जाता है कि उस वक्त विवेक ऐश्वर्या को डेट कर रहे थे, जिस कारण उनको अपनी पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “मैं डिप्रेशन में चला गया था और बार-बार अपनी मां से रोकर ‘मैं ही क्यों’ पूछता था। तब मां ने कहा, ‘क्या तुमने ये सवाल तब किया था जब तुम अवॉर्ड जीत रहे थे?”

Salman Khan

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अब ‘मस्ती 4’ में नज़र आने वाले हैं। रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी के साथ यह उनकी हिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी चौथा पार्ट होगा। फिल्म के प्रोड्यूसर अशोक ठाकेरिया, इंद्र कुमार और एकता कपूर हैं। फिलहाल इसकी रिलीज डेट का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Weekend के वार पर Entertainment का दिखेगा Double Dose, Tanya Mittal पर होगा मज़ाक!

Yashika Jandwani