अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाएंगे विवेक

Summary :

NULL

इसमें कोई दोराय नहीं कि नेगेटिव कैरेक्टर प्ले करना काफी चैलेंजिंग होता है और कई स्टार्स परदे पर खलनायकी करना चाहते हैं ताकि उन्हें एक्टिंग की रेंज दिखाने का मौका मिल सके। पता चलता है कि विवेक ओबरॉय अपनी आने वाली एक फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन के किरदार में नजर आएंगे। विवेक का कहना है कि वह इस तरह के किरदार को मानवीय दृष्टिकोण से देखना पसंद करते हैं और इसे अच्छे या बुरे, सकारात्मक और नकारात्मक के रूप में नहीं देखते।

विवेक कहते हैं कि जब मैं किरदार निभा रहा होता हूं तो मैं उनके दृष्टिकोण के हिसाब से निभाता हूं। वे कुछ लोगों के लिए नकारात्मक हो सकते हैं जिनका मानना है कि वे नकारात्मक हैं और मानते हैं कि वे कानून के खिलाफ हैं, लेकिन काफी लोगों के लिए वे नायक होते हैं, इसलिए मैं इसे मानवीय नजरिए से देखता हूं और इसे सकारात्मक या नकारात्मक के रूप में नहीं तोलता।

Desk Team