बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘आश्रम चैप्टर 2’ आखिरकार रिलीज हो गई है। वेब सीरीज मंगलवार रात 1 बजे रिलीज हुई है। इस सीरीज का चैप्टर 1 अगस्त में रिलीज किया गया था जो लोगों को खूब पसंद आया। इसके बाद से ही लोग इस आश्रम के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। आश्रम का दूसरा पार्ट रिलीज हो चुका है।

प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज ‘आश्रम’ का चैप्टर 2 के नौ एपिसोड को एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। वेब सीरीज ‘आश्रम’ में बॉबी देओल ने काशीपुर वाले बाबा निराला का निगेटिव किरदार निभाया है। चैप्टर 1 के बाद आश्रम का चैप्टर 2 भी अब और दिलचस्प होगा क्योंकि इसमें रहस्य और भी गहराते जाएंगे।

बता दें, रिलीज होने से पहले ये सीरीज विवादों में भी रह चुकी है। करणी सेना ‘आश्रम चैप्टर 2’ को बैन करने की मांग कर रही थी। करणी सेना का आरोप था कि यह सीरीज हिंदू परंपरा, आश्रम धर्म की प्राचीन परंपरा, संस्कृति को टारगेट करती है।

वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चैप्टर 2 में दर्शकों के लिए कुछ सरप्राइजेज हैं क्योंकि यह पहले से ज्यादा डार्क और इंट्रेस्टिंग होने जा रहा है। चैप्टर 2 में आपको छिपे गहरे राज पता चलने वाले है। इतना ही नहीं आप बाबा के किरदार को भी थोड़ा नजदीक से देखने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



