हिट म्यूजिक डायरेक्टर अमित त्रिवेदी के जन्मदिन पर देखिये उनके पांच सुपरहिट चार्टबस्टर गाने

Summary :

फिल्म देव डी के लिए अमित को साल 2010 में सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डायरेक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी हासिल हुआ। हिट म्यूजिक डायरेक्टर के जन्मदिन पर, उनके सबसे पसंदीदा सांग्स की एक लिस्ट देखिये :

जाने माने संगीतकार, गायक और गीतकार, अमित त्रिवेदी आज 41 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अमित त्रिवेदी ने राजीव खंडेलवाल स्टारर फिल्म आमिर (2008) से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। हालांकि, उन्होंने असली कामयाबी फिल्म देव डी से हासिल की, जो 2009 में रिलीज़ हुई और एक बड़ी हिट भी साबित हुई । फिल्म देव डी के लिए अमित को साल 2010 में सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डायरेक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी हासिल हुआ। हिट म्यूजिक डायरेक्टर के जन्मदिन पर, उनके सबसे पसंदीदा सांग्स की एक लिस्ट देखिये :
धक धुक

यह सांग साल 2012 की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश का एक हिस्सा है जिसमे दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी ने लीड रोल निभाया था । ट्रैक एक मां की बच्चों के प्रति देखभाल की भावना से संबंधित है।
नमो नमो

अभिनेता सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ का हिस्सा,= है। यह गीत न केवल सुनने में बेहद सुकून भरा है, बल्कि इसके विजुअल में भी आपको शानदार  प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। 
दरिया 

इस गाने को हार्ट ब्रेक सांग ऑफ़ द ईयर भी कहा जाता है। तापसी पन्नू और विक्की कौशल ने इस गाने में शानदार परफॉरमेंस दी है। 
लव यू ज़िन्दगी

शाहरुख खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म डियर जिंदगी का ये सांग खासकर युवाओं को बेहद पसंद आया। नेगेटिविटी ने ऊपर उठकर पॉजिटिव बनाने के सफर में गाना काफी मददगार है। 
गल मिट्ठी मिट्ठी बोल

यह सांग शादियों में बजने वाले सबसे लोकप्रिय नंबरों में से एक बन गया है । ट्रैक सोनम कपूर और अभय देओल स्टारर फिल्म आयशा का हिस्सा था। यह एक शादी के सेटअप में आधारित है, और अरुणोदय सिंह, साइरस साहूकार भी इस सांग में नजर आएंगे। 

Ujjwal Jain