कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में पूरा देश एक जुट होकर लड़ाई लड़ रहा है और महामारी को हराने के लिए पीएम मोदी ने सहायता कोष का भी गठन किया है। इस पीएम केयर फंड में देश के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर दान दिया है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस मदद के लिए आगे आयी है और अब आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।
.jpg)
जानकारी के मुताबिक़ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने पीएम केयर में भारी रकम दान की है और साथ ही कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में भी दान किया है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दान की राशि कितनी है।

इसके अलावा आमिर खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा के उन कर्मचारियों की मदद करने का भी ऐलान किया है , जो दिहाड़ी पर काम करते हैं। टीम के डेली वेज वर्कर्स की मदद उन सभी के लिए थोड़ी राहत की खबर है जो इन दिनों बेरोज़गार हो गए है।

आमिर से पहले अभिनेता शाहरुख़ खान , अक्षय कुमार , सलमान खान , अजय देवगन , रोहित शेट्टी और तमाम नामी-गिरामी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने करोड़ों रूपए दान करने के बाद अलग – अलग तरीके से देश की मदद के लिए सहयोग किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर आम लोगों से भी अपील की है कि सभी अपनी क्षमता अनुसार इस लड़ाई में देश की सेवा करें।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तोआमीर खान जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। फिल्म का लुक पहले ही सोशल मीडिया पर रिलीज किया जा चुका है। ये फिल्म हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फॉरेस्ट गम्प की आधिकारिक हिंदी रीमेक होगी। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर लीड रोल में नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



