Wedding Kalire Design: ब्राइडल के लिए सबसे परफेक्ट हैं ये कलीरे डिजाइन, नजर नहीं हटा पाएंगे पतिदेव

Summary :

Wedding Kalire Design: इस साल आप भी शादी कर रही हैं तो यह खबर आपके लिए है। ब्राइडल मेकअप से लेकर शादी के लहंगे तक दुल्हन को हर चीज परफेक्ट चाहिए होती है। ऐसे में पूराने डिजाइन के कलीरें पहन कर अपनी लुक को खराब क्यों करना। आज हम आपको ब्राइडल कलीरों के लेटेस्ट कलेक्शन के बारे में बताएंगे। Wedding Kalire Design: ब्राइडल के लिए सबसे परफेक्ट हैं ये कलीरे डिजाइन 1. Mirror Work Kalire आप शादी में पहनने के लिए मिरर वर्क वाले कलीरे को वियर कर सकती हैं। इन्हें पहनने के बाद आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। इसमें…

Wedding Kalire Design: इस साल आप भी शादी कर रही हैं तो यह खबर आपके लिए है। ब्राइडल मेकअप से लेकर शादी के लहंगे तक दुल्हन को हर चीज परफेक्ट चाहिए होती है। ऐसे में पूराने डिजाइन के कलीरें पहन कर अपनी लुक को खराब क्यों करना। आज हम आपको ब्राइडल कलीरों के लेटेस्ट कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

Wedding Kalire Design: ब्राइडल के लिए सबसे परफेक्ट हैं ये कलीरे डिजाइन

1. Mirror Work Kalire

Wedding Kalire Design
Wedding Kalire Design( Source: Social Media)

आप शादी में पहनने के लिए मिरर वर्क वाले कलीरे को वियर कर सकती हैं। इन्हें पहनने के बाद आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। इसमें आपको ऊपर की तरफ मिरर वर्क मिलेगा। इसके नीचे की तरफ मोती की लटकन का डिजाइन मिलेगा। इसके नीचे जो लटकन मिलेगी। उसमें पत्तियों का डिजाइन मिलेगा। इससे आपके कलीरे और अच्छे लगेंगे। आप इसमें चाहें तो अपनी स्टोरी का डिजाइन भी लगा सकती हैं। इसमें बता सकती हैं अपनी लव स्टोरी के बारे में, ताकि पहनने के बाद ये अच्छे लगे।

2. Golden Kalire

Wedding Kalire Design( Source: Social Media)
Wedding Kalire Design( Source: Social Media)

आप सिंपल डिजाइन वाले कलीरे का भी थोड़ा कस्टमाइज्ड करा सकती हैं। इसमें आपको पर्ल और स्टोन का वर्क नहीं बल्कि गोल्ड की चेन से बने मोर और फूल का डिजाइन बना सकती हैं। इसमें आपको मोर का डिजाइन और लटकन में मिलेगी। साथ में फूल का डिजाइन मिलेगा। इसमें आप चाहें तो नीचे की तरफ घुंघरू भी लगा सकती हैं। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। मार्केट में ये आपको बने हुए डिजाइन भी मिल जाएंगे।

3. Personalized Charms Kaleere

Wedding Kalire Design( Source: Social Media)
Wedding Kalire Design( Source: Social Media)

पर्सनलाइज्ड कलीरे एक ट्रेंड बन चुके हैं, इनमें दुल्हन का नाम, शादी की डेट या खास मैसेज शामिल होते हैं, इस तरह के कलीरे आपको एक कस्टमाइज्ड और खास एहसास देते हैं, इन कलीरों को सोने या चांदी की चूड़ियों के साथ पहना जा सकता है, जो न केवल स्टाइलिश होते हैं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी जुड़ाव महसूस कराते हैं।

4. Bangles Kalire Design

Wedding Kalire Design( Source: Social Media)
Wedding Kalire Design( Source: Social Media)

आजकल पर्ल डिजाइन वाली ज्वेलरी काफी ट्रेंड में है। आप चाहे तो इस तरीके के कलीरे को स्टाइल कर सकती हैं। ये कलीरे आपक बैंगल्स के साथ अटैच मिलेंगे। इसमें ऊपर से लेकर नीचे तक पर्ल से डिजाइन बना होगा। इसके बीच में फ्लावर और घुंघरू लगे होंगे। ये दिखने के साथ-साथ पहनने में भी हैवी लगेंगे।

Also Read: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देगी ये शानदार पहाड़ी नथ, 5-7 ग्राम गोल्ड में भी मिलेगा चाँद सा नूर

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।