‘गैर मर्दों संग सोने को कहता था’, पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, हकीकत सुन दंग रह जाएंगे

Summary :

Barabanki Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पत्नी ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक शराब पीने का आदि था। पुलिस पूछताछ में जब महिला ने पति के हत्या की वजह बताई, तो सभी दंग रह गए। यह घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव की है। जहां राजमल नमक व्यक्ति की हत्या हुई थी। बताया गया है कि राजमल अपने 17 वर्षीय बेटे और पत्नी के साथ रहता था, एक बेटी की शादी हो चुकी है। वह खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण…

Barabanki Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पत्नी ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक शराब पीने का आदि था। पुलिस पूछताछ में जब महिला ने पति के हत्या की वजह बताई, तो सभी दंग रह गए।

यह घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव की है। जहां राजमल नमक व्यक्ति की हत्या हुई थी। बताया गया है कि राजमल अपने 17 वर्षीय बेटे और पत्नी के साथ रहता था, एक बेटी की शादी हो चुकी है। वह खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। 18 नवंबर की सुबह घर के करीब 200 मीटर दूर बड्डूपुर मार्ग के किनारे पार उसका शव मिला।

UP Husband wife Crime News: नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था

Barabanki Crime News
पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मारा

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। शुरुआत में हत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। राजमल की न किसी से दुश्मनी और न किसी विवाद की जानकारी मिली, जिससे ये मामला ब्लाइंड मर्डर जैसा लग रहा था। पुलिस की मैनुअल और डिजिटल जांच में नये तथ्य सामने आए। पूछताछ में पता चला कि दो-तीन दिन पहले राजमल ने पत्नी को पीटा था।

इस जानकारी पर पुलिस ने घरलू विवाद कि दिशा में जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि इनमें अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस के मुताबिक, राजमल को शराब पीने की लत थी। वह अक्सर नशे में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। सिर्फ यही नहीं, बल्कि वह पत्नी पर दूसरे पुरुषों के साथ गलत काम करने का दबाव बनाता था।

Barabanki Crime News: कैसे बनाई मारने की योजना?

Barabanki Crime News
कैसे बनाई मारने की योजना? (Image- Social Media)

पति की प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी और बेटे ने राजमल से छुटकारा पाने की योजना बनाई। 17 नवंबर की रात करीब 11 बजे राजमल अपने बड़े भाई के यहां से ढोल-पूजन से लौटा। इसी समय पत्नी और बेटा भी उसके पीछे-पीछे चलने लगे। आगे जाकर पत्नी ने राजमल को धक्का देकर खेत में गिरा दिया। नशे में होने के कारण राजमल इनका विरोध नहीं कर सका। इसके बाद बेटे ने उसके दोनों हाथ पकड़े और पत्नी ने गला दबाकर मार दिया।

यह भी पढ़ें: एक कॉल ने खोल दिया राज! ‘हैलो, मैं राहुल की पत्नी हूं’…‘नहीं, पत्नी तो मैं हूं’, डिलीवरी बॉय की दो शादियों का पर्दाफाश

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।