पापा से क्या छिपाती हैं श्रद्धा

Summary :

इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड के प्रमोशन में व्यस्त श्रद्धा कपूर ने अपने जीवन का एक राज खोला है।

इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड के प्रमोशन में व्यस्त श्रद्धा कपूर ने अपने जीवन का एक राज खोला है। इस दौरान श्रद्धा ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह और उनकी मां डैडी शक्ति कपूर से कुछ बातों को छिपाती हैं। दरअसल, अभिनेत्री कहती हैं कि कुछ बातें मैं और मेरी मां के बीच होती हैं जिसे हम डैडी को नहीं बताना चाहते जिसके चलते हम उन बातों को छिपा लेते हैं। जिसे हमने एक गुप्त भाषा का नाम दिया है। श्रद्धा कपूर कहती हैं कि इस भाषा का उपयोग हम डैड के सामने करते हैं। मतलब पापा की प्यारी बेटी श्रद्धा उनसे ही अपनी बातों को छिपाती है।

Desk Team