हाल ही में आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ से फातिमा सना शेख के जुडऩे की खबरें आईं थी। उस खबर को अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि अब फिल्म में उनके जुडऩे को लेकर खबरें आ रही हैं कि फातिमा ने यह फिल्म बिना पैसों की साइन की है। सूत्रों की मानें तो ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के निर्माता फातिमा के ऑडिशन से खुश नहीं थे जिसके चलते उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ रहा था। लेकिन फातिमा फिल्म को छोडऩा नहीं चाहती थीं इसलिए उन्होंने इस फिल्म को बिना पैसे के करने के लिए हां कह दिया। क्योकि फातिमा को यह बात बखूबी पता है कि उनकी यह फिल्म बड़े बैनर की है जिससे उन्हें भविष्य में फायदा होने वाला है। भले ही उन्हें अभी इस फिल्म के लिए पैसे न मिलें लेकिन इसकी वजह से उनकी झोली में कई और फिल्में आ सकती हैं।
बिन पैसे की ठगी करने चलीं फातिमा
Summary :
हाल ही में आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ से फातिमा सना शेख के जुडऩे की खबरें आईं थी।


Download Android App
Download iOS App



