चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक के नाम की घोषणा होते ही आप पार्टी की पंजाब ईकाई में विरोध के स्वर उभर कर सामने आने लगे है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सुखपाल सिंह खेहरा ने पार्टी के चीफ व्हिप व प्रवक्ता के पद दिन्ने के बाद गुरप्रीत सिंह घुग्गी भी नाराज चल रहे है। उनका कहना है कि मान को पद दिए जाने का शुरू से ही विरोध करते आ रहे है। पंजाब भारतीय जनता पार्टी के सचिव विनीत जोशी ने आज यहां दवा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के 11 विधायक उनके संपर्क में है आप पार्टी के भगवंत मान के पंजाब में प्रधान बनने के एक दिन बाद ही जोशी का यह दावा पार्टी के लिए नई मुसीबत बन सकता है। जोशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह पार्टी खत्म हो चुकी है और अगले चुनाव में यह कुछ नहीं कर सकती।
उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी के विधायक लम्बे समय से भाजपा के संपर्क में चल रहे है। पंजाब में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग समय में बैठकें हो चुकी है। उनका कहना था कि विधायकों में चुनाव के परिणाम आते ही विरोध के स्वर उभरने लगे थे। एक तो पार्टी जो सरकार बनाने का सपना ले रही थी सिमट कर 20 विधायकों तक रह गई। दूसरा बाहरी नेताओं का पार्टी में बहुत बोलबाला चल रहा था। इस वजह से विधायकों में निराशा थी। जोशी ने फिलहाल विधायकों के नाम बताने से इंकार कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



