जब सोनू सूद से मांगी ठंडी बीयर, तो कुछ इस तरह दिया सोनू ने मज़ेदार जवाब

Summary :

ट्विटर पर एक यूज़र ने मीम शेयर किया है। जिसमें लिखा है, ‘सर्दियों में कंबल दान करने वालो, गर्मियों में ठंडी बीयर नहीं पिलाओगे।’ यूज़र ने इस मीम को शेयर करते हुए सोनू सूद को टैग किया है। जिस पर अब सोनू ने मजेदार जवाब दिया है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का कोरोना महामारी के दौरान से ही लोगों की मदद करने का सिलसिला जारी है। सोनू बीते दो सालों में हजारों लोगों की मदद करके काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें अपील भी करते रहते हैं। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और उनकी अपील को सुनने के बाद जवाब भी देते हैं। वो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं।
अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फैन ने सोनू सूद से खास अपील की है, जिस पर सोनू ने मजेदार जवाब दिया है। दरअसल, ट्विटर पर एक यूज़र ने मीम शेयर किया है। जिसमें लिखा है, ‘सर्दियों में कंबल दान करने वालो, गर्मियों में ठंडी बीयर नहीं पिलाओगे।’ यूज़र ने इस मीम को शेयर करते हुए सोनू सूद को टैग किया है। जिस पर अब सोनू ने मजेदार जवाब दिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया यूज़र के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘बीयर के साथ भुजिया चलेगा ?’जिसके बाद सोशल मीडिया पर सोनू सूद का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। सोनू के फैंस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं।

बात करें सोनू के वर्कफ्रंट की तो इन दिनों सोनू सूद अपने स्टंट रियलिटी शो एमटीवी रोडिज को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में उन्होंने होस्ट रणविजय सिंघा की जगह ली है। बता दें, रणविजय इस शो को कई सालों से होस्ट कर रहे थे।
वहीं, फिल्मों की बात करें तो सोनू सूद जल्द ही चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म पृथ्वीराज में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लीड पृथ्वीराज चौहान का रोल प्ले कर रहे है और मिस यूनिवर्स मानुषी छिल्लर मुख्य संयोगिता का रोल प्ले कर रही हैं। जबकि सोनू सूद चंदबरदाई का मेन लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। और इस हिस्टोरिकल पीरियड फिल्म को आदित्य चोपड़ा, यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाने वाले है।

Desk Team