बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकारा रेखा जिनकी खुबसुरती के लोग आज भी दीवाने हुए रहते हैं। आज भी रेखा की अदाएं और उनकी सुंदरता लोगों के दिलों पर घर कर जाती हैं। वही एक्ट्रेस के नार्मल फैंस की तादाद तो लम्बी हैं ही साथ ही बॉलीवुड में भी कई सितारे रेखा के फैन हुए रहते हैं। एक समय था जब बॉलीवुड में रेखा के चाहने वालों की लाइन लगी रहती थी। वही रेखा के अफेयर के चर्चे तो फ़िल्मी जगत में शुरू से ही सुनने को मिलते थे। वही अभी भी ऐसा ही कुछ सुनने तो मिला हैं जब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा ने रेखा के सामने डेट पर जाने की बात राखी थी।
गोविंदा ने ऐसे जाहिर की थी अपनी इच्छा दरअसल रेखा को बच्चे से लेकर बूढ़ा तक हर कोई उन्हें पसंद करता है। सिमी ग्रेवाल के शो में बॉलीवुड सेलेब्स अपने दिल की बात खुलकर रखते नजर आते थे। वही इसी शो में एक बार जब गोविंदा और राकेश रोशन से पूछा गया था कि दुनियाभर में कोई एक ऐसा शख्स बताइए जिसके साथ आप डेट पर जाना चाहते हैं। गोविंदा और राकेश रोशन दोनों ने ही रेखा का नाम लिया था। वही अब इन दोनों के बायें की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।
सिमी ग्रेवाल ने शेयर की वीडियो
वही जब गोविंदा से ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘मैं बहुत बड़ा फैन हूं रेखा जी का.’ राकेश रोशन ने भी रेखा को ही डेट पर जाने के लिए चुना था। वही सिमी ग्रेवाल के शो का पहला एपिसोड 1997 में ऑन एयर हुआ था। सिमी अपने शो में एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, और स्पोर्ट्स के सेलेब्स को बुलाती थीं। जहां वह उनसे उनके काम और पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत करती थीं। और उनसे कई तरह की राज भी खुलवा लिया करती थी।


Download Android App
Download iOS App



