तुनिषा शर्मा का नाम अब हर किसी की जुबान पर है। एक्ट्रेस ने बेहद ही कम समय में एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाया लेकिन अब उनकी आत्महत्या की खबर ने सभी को हिला कर रह दिया है। हमेशा खुश दिखने वाली तुनिषा शर्मा कुछ ऐसा भी कर सकती हैं इस बात का किसी को अंदाजा भी नहीं था। वहीं जो बात सबको चौंका गई वो ये थी कि एक्ट्रेस ने अपने शूटिंग सेट पर ही अपनी जान दे दी।

तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने सीरियल ‘अली बाबा: दास्तान-ए- काबुल’ के सेट पर अपने को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली। उनके निधन की खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री और उनके को-स्टार्स सदमे में हैं। वहीं, इस मामले की जांच अब पुलिस कर रही है। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड शीजान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिनपर एक्ट्रेस को मौत के लिए उकसाने के आरोप हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो अब एक्ट्रेस की बॉडी को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स आने के बाद अब 27 तरीक यानी कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबर के मुताबिक, तुनिषा का परिवार उनकी मौसी के मुंबई पहुंचने का इंतजार कर रहा है।

दरअसल, एक्ट्रेस के निधन की खबर मिलने पर उनकी मौसी 26 दिसंबर को ही मुंबई पहुंचने वाली थीं, लेकिन क्रिसमस फेस्टिवल की वजह से वो मुंबई नहीं पहुंच सकीं। जिसके चलते 26 दिसंबर यानी आज तुनिषा का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। लेकिन अब रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार कल होगा। हालांकि अभी तक समय और जगह को लेकर परिवार की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है।

आपको बता दें, एक्ट्रेस की मौत के बाद ये खबर भी सामने आई है कि तुनिषा शर्मा पिछले कुछ समय से एंजायटी और डिप्रेशन से गुजर रही थीं। वहीं एक्ट्रेस के परिवार वालों ने उनके बॉयफ्रेंड पर कई गंभीर आरोप लगाए है। ऐसे में देखना होगा कि क्या शीजान खुद को बेगुनाह साबित कर पाएंगे या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



