कौन हैं वो जिसने दी Salman Khan को धमकी, जांच के बाद हुआ खुलासा

Summary :

गुजरात के मयंक पांड्या ने दी सलमान खान को धमकी, पुलिस जांच में खुलासा

सलमान खान को धमकी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। धमकी देने वाला शख्स मयंक पांड्या है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने मयंक को मुंबई बुलाकर बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है और सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही लगातार धमकियों और गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग के बाद अब एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। 14 अप्रैल को यह धमकी मुंबई के वर्ली ट्रैफिक डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई, जिसके बाद से पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई।

किसने दी सलमान को धमकी

धमकी की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तफ्तीश के दौरान पुलिस को धमकी देने वाले शख्स की पहचान भी हो गई है। इसके बाद आरोपी का नाम मयंक पांड्या है और वह गुजरात के वडोदरा जिले के रवाल गांव का निवासी है। मयंक की उम्र 26 साल बताई जा रही है। मुंबई पुलिस की एक टीम वडोदरा पहुंची और वहां मयंक से कई घंटों तक पूछताछ की गई।

Salman Khan

कौन है मयंक

पूछताछ के दौरान चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि मयंक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस के मुताबिक, मयंक पिछले 11 सालों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा है और उसका इलाज लगातार चल रहा है। इस बात की पुष्टि उसके परिवार वालों ने भी की है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले को पूरी तरह से बंद नहीं किया है और मामले की जांच जारी है।

Salman Khan

मानसिक हालत खराब

मुंबई पुलिस ने मयंक को अगले तीन दिनों के अंदर मुंबई पहुंचकर अपना आधिकारिक बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए उसे उसके परिवार के साथ बुलाया गया है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। हालांकि मानसिक हालत को देखते हुए जांच की दिशा थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन जब तक पूरा सच सामने नहीं आता, सलमान खान की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Salman Khan को धमकी मिलने के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस, 2 संदिग्धों की ली गई तलाशी

पुलिस फोर्स तैनात

गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिल रही धमकियों के बाद अभिनेता की सुरक्षा पहले से ही कड़ी की जा चुकी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से मुंबई पुलिस और अधिक सतर्क हो गई है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है और अनजान व्यक्ति या वाहन को बिल्डिंग के आसपास रुकने की अनुमति नहीं है।

Salman Khan

इस ताज़ा घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह तय किया जा सके कि ये मामला सिर्फ व्यक्ति की मानसिक हालत खराब होने से जुड़ा है या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश छिपी है। जब तक स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो जाती, सलमान की सुरक्षा में कोई ढील नहीं बरती जाएगी।

Yashika Jandwani