PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- मुस्लिम अध्यक्ष बनाए कांग्रेस

Summary :

तुष्टिकरण की राजनीति छोड़ें कांग्रेस, PM मोदी का तीखा प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा दौरे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को मुस्लिम समुदाय से हमदर्दी है तो उसे किसी मुसलमान को अध्यक्ष बनाना चाहिए और चुनाव में 50 प्रतिशत टिकट मुस्लिमों को देने चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया और 2013 में वक्फ कानून में बदलाव को इसका सबूत बताया।

प्रधानमंत्रो नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा दौरे पर रहे इस दौरान कहा कि यदि कंग्रेस को वास्तव में मुसलमान से हमदर्दी है तो उसे किसी मुसलमान को अपना अध्यक्ष बनाना चाहिए और चुनाव में समुदाय के लोगों को 50 प्रतिशत टिकट देने चाहिए। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का भी आरोप लगाया। हरियाणा के हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अडुे पर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखने और अयोध्या के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 2013 में वक्फ कानून में किए गए बदलावों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला।

उन्होंने आज यमुनानगर में भी 800 मेगावाट क्षमता के दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की तीसरी ईकाई का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए और संविधान भी इसका निषेध करता है, लेकिन कर्नाटक की कांग्रेस नीती सरकार ने अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के अधिकारों को छीनकर धर्म के आधार पर निविदाओं में आरक्षण दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति अपनाईं, जिससे मुसलमानों में से केवल कुछ कट्टरपंथी ही खुश हुए, जबकि बाकी समुदाय उपेक्षित, अशिक्षित और गरीब बना रहा।

‘हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा’, Haryana के हिसार में बोले PM Modi

तुष्टिकरण का आरोप

PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस की इस नीति का सबसे बड़ा सबूत 2014 के आम चुनावों से ठीक पहले वक्फ कानून में किए गए संशोधन हैं। मोदी ने कहा कि आजादी से लेकर 2013 तक वक्फ कानून था। लेकिन चुनाव जीतने और तुष्टिकरण तथा वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस ने 2013 के आखिर में जल्दबाजी में वक्फ कानून में संशोधन कर दिया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।