पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मुर्शिदाबाद के बाद 24 परगना में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ टकराव किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।
पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुर्शिदाबाद के बाद राज्य के एक और जिले में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा हुई है। 24 परगना में पुलिस से आईएसएफ के कार्यकर्ता भिड़ गए और गाडियों में तोड़फोड़ व आगजनी की डियन सेकुलर फ्रंट के समर्थकों का जिले के भांगर इलाके में पुलिस के साथ टकराव हुआ। इस दौरान कई लोग घायल हो गए और पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया ।
मुर्शिदाबाद में बिगड़ी कानून व्यवस्था, सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी को घेरा
आईएसएफ समर्थकों को रोका
यह टकराव शुरू हुआ जब पुलिस ने आईएसएफ समर्थकों को कोलकाता के रामलीला मैदान में जाने से रोका यहा पार्टी नेता और भांगर विधायक नौशाद सिद्दीकी ने वक्फ संशोधन विरोधी रैली को संबोधित कर रहे थे।
पुलिस बैरिकेड्स तोडने की कोशिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रैली में शामिल लोगों को बसती हाइवे पर भोजेरहाट के पास रोका गया। यहां भांगर के साथ-साथ मिनाखान और संदेशखाली जैसे पडोसी क्षेत्रों से बडी संख्या में आईएसएफ कार्यकर्ता जमा हो गए थे। तनाव तब और बढ गया जब भीड़ ने पुलिस बैरिकेड्स तोडने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों झड़प हो गईं।


Download Android App
Download iOS App



