प्यार से शुरू हुई दलजीत और शालीन की लव लाइफ का अंत शायद आरोपों और विवादो से होना है, तलाक लेने के बाद कपल के बीच थोड़ी कड़वाहट थी, लेकिन कुछ समय पहले वो भी निकाल गई। वही जब शालीन बिग बॉस में बुरे दौर से गुजर रहे थें उस समय एक्स वाइफ ने उनका सपोर्ट किया।

शो से बाहर निकलने पर शालीन ने एक्स वाइफ की दूसरी शादी पर खुशी जताई थी। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने कहा है कि शालीन ने अभी तक उनसे और उनके बेटे से बात नहीं की है जी हां इस बात का खुलासा दलजीत ने खुद सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत के दौरान किया है।

बिग बॉस में उनकी जर्नी खत्म हुई मैं खुश हूं कि बिग बॉस खत्म हो गया। मुझे यकीन है कि वह मेरे लिए खुश होंगे। उन्होंने अभी तक कॉल करके जेयडन के बारे में भी नहीं पूछा है, इसलिए वह जब भी कॉल करेंगे, वह मुझे बधाई देंगे। शायद वह पीआर और इंटरव्यूज में बिजी होंगे इसलिए अब तक हमे टाइम नहीं दे पाए।

यही नहीं इसके बाद दलजीत ने अपने होने वाले हसबैंड के बारे में जिक्र कर कहा वह पिछले साल दुबई की एक पार्टी में निखिल से मिली थी, उस दौरान उनके पैरो में जो नेलपेंट लगी थी वो किसी और ने नहीं उनकी बेटियों ने लगाई थी।

वो दो लड़कियों के पिता है, लड़कियों के पिता होने पर काफी कंफर्टेबल हैं, जो मुझे कॉन्फिडेंस देता है, क्योंकि मैं भी लाइफ में कॉन्फिडेंट मां हूं।


Download Android App
Download iOS App



