अर्जुन कपूर से लेकर निक तक, जानिये क्यों खुद से अधिक उम्र की लड़कियों को बना रहे है हमसफ़र

Summary :

अर्जुन कपूर और मलाइका की शादी ने ये सवाल जरूर खड़ा किया है की आखिर अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों और महिलाओं को लड़के क्यों अपनी पसंद बना रहे है।

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में ये खबर सुर्ख़ियों में है की बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मॉडल एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते है। बीते काफी समय से दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे है और दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

बीते दिनों ही दोनों की शादी की डेट भी सामने आयी हैं और बताया जा रहा है की ये कपल 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जायेगा। अभी तक दोनों ने इस बात को सबके सामने कबूल तो नहीं किया है पर इनके इश्क के चर्चे काफी समय से सबके सामने है।

निक और प्रियंका

लेकिन इस शादी और इससे पहले प्रियंका और निक की शादी ने ये सवाल जरूर खड़ा किया है की आखिर अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों और महिलाओं को लड़के क्यों अपनी पसंद बना रहे है। तो आईये जानते है इसके पीछे की कई खास वजह

बेहद जिम्मेदार

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

अधिक उम्र की लड़कियां ज्यादा मैच्योर होती है और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से ना सिर्फ समझती है और निभाती भी है। पुरुषों के साथ हर मोड़ पर खड़े होने की काबिलियत से वो अपने पार्टनर को काफी रिलैक्स महसूस कराती है।

इंटीमेट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

इंटिमेसी के लिए पुरुषों को ज्यादा वक्त नहीं लगता पर महिलाओं को वक्त चाहिए होता है। इस वजह से भी महिलाओं को काम उम्र के पुरुषों में अधिक दिलचस्पी रहती है।

परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढाल लेती हैं मैच्योर महिलाएं

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझकर मैच्योर महिलाएं रास्ता निकलने में सक्षम होती है और समय कैसा भी हो काफी कॉंफिडेंट रहती है।

आर्थिक रूप से सक्षम

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

करियर और फाइनेंशियल लाइफ में भी अधिक उम्र की लड़कियां सेटल हो जाती है और आर्थिक रूप से सक्षम होना भी आकर्षण का कारण है। इस उम्र में लड़कियां किसी पर निर्भर नहीं रहती।

सेक्स लाइफ को बेहतर समझती हैं

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

साइकोलॉजिस्ट के अनुसार 40 से 50 की उम्र में महिलाएं सेक्स के प्रति काफी समझदार हो जाती है और कम उम्र की महिलाओं की तुलना में अधिक सफल रहती है।

मलाइका-अर्जुन की शादी की तारीख हुई फाइनल,इस दिन ये कपल शादी के बंधन में बंधेगा

Desk Team