क्या अक्षय कुमार की पृथ्वीराज का बदला जाएगा टाइटल, करणी सेना कर रही है विरोध

Summary :

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की मोस्टअवेटेड मूवी पृथ्वीराज रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो करणी सेना के कुछ सदस्यों का ये दावा है कि वो फिल्म मेकर्स से मिल चुके हैं और मेकर्स डिमांड के मुताबिक टाइटल बदल सकते हैं।

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का टीजर रिलीज करके इसके रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है लेकिन इस फिल्म के चर्चा में आने के साथ ही इस ये फिल्म विवादों में भी घिर चुकी है। इस फिल्म को लेकर करणी सेना का विरोध है।  उनका विरोध इस फिल्म के टाइटल को लेकर है. उनका बहुत दिनों से कहना है कि फिल्म का टाइटल बदला जाना चाहिए। करणी सेना के कुछ सदस्यों का दावा भी है कि वो मेकर्स से मिलकर इस पर चर्चा कर रहे हैं। 
 रिपोर्ट के अनुसार, करणी सेना के कुछ सदस्यों का ये दावा है कि वो फिल्म के मेकर्स से मिल चुके हैं और मेकर्स डिमांड के मुताबिक टाइटल बदल सकते हैं। वहीं संगठन के युथ विंग सुरजीत सिंह राठौर के दावा किया है कि हम फिल्म निर्माताओं से मिले और उन्होंने हमें बताया कि वे फिल्म का शीर्षक बदल देंगे। ये मांग हम लगभग आठ महीने से कर रहे हैं। वहीं मेकर्स का कहना है कि वो ‘पृथ्वीराज’ का टाइटल नहीं बदलेंगे। अब देखना यह होगा कि क्या मेकर्स करणी सेना के दबाव में आकर टाइटल बदलते हैं। 
बता दें कि यह फिल्म 21 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी। फिल्म के बारे में अक्षय कहते हैं- पृथ्वीराज चौहान के जीवन का सार यही है कि उनकी जिन्दगी में डर शब्द था ही नहीं। यह फिल्म उनकी वीरता और जीवन को हमारी श्रद्धांजलि है। अक्षय के मुताबिक, वो सबसे बहादुर योद्धाओं और सत्यनिष्ठ राजाओं में से एक हैं, जिसे हमारे देश ने देखा है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, सोनू सदू, मानुषी छिल्लर ने भी कामय किया है।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार इस वक्त इंडस्ट्री के सबसे बिजी स्टार है। उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। आने वाले समय में उनकी कई फिल्में रिलीज होगी। वहीं, बात फिल्म पृथ्वीराज की करें तो ये ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी पृथ्वीराज के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं। ये फिल्म पहले दिवाली पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन सूर्यवंशी को देखते हुए इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। अब ये इसी महीने 21 जनवरी को रिलीज होगी। 
वहीं, अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 और रामसेतु की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा अक्षय बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, सिंड्रैला, डबल एक्स एल, ड्राइविंग लाइसेंस, राउडी राठौर 2 में नजर आने वाले है। इनमें से कुछ फिल्में 2022 में रिलीज होगी। 

Desk Team