रणबीर कपूर अपने लव अफेयर्स को लेकर खूब सुर्खियों में रहते है। रणबीर के बॉलीवुड डेब्यू के साथ ही उनके और एक्ट्रेसेस के बीच लिंकउप की खबरे मीडिया में छाने लगी थी और आजतक वो सिलसिला जारी है। रणबीर ने कई बड़ी एक्ट्रेसेस को डेट किया है। इन एक्ट्रेस की लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। एक वक्त था जब रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण के प्यार में पागल थे लेकिन फिर दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया और ये जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई। फिलहाल ये दोनों एक बार फिर अच्छे दोस्त बन चुके है।

वही अब रणबीर कपूर आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। वैसे आपको बता दे, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण काफी अच्छे दोस्त है। इन्हे कई बार साथ मे स्पॉट भी किया जाता है। रणबीर, आलिया और दीपिका की तिकड़ी के बारे में चर्चे होते ही रहते हैं। वहीं अब खबर है कि संजय लीला भंसाली तीनों को साथ लाने का बड़ा प्लान बना चुके हैं और अब बस इन तीनों की हां का इंतजार है। फिल्म का नाम बताया जा रहा है बैजू बावरा।

इस फिल्म में तीनों के किरदार क्या होंगे इसको लेकर मीडिया में काफी बात हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण को रूपमती का किरदार ऑफर किया गया है जो कि लीड रोल होगा। अगर इस रोल के लिए दीपिका हां कर देती हैं तो वो पहली बार डकैत के रोल में दिखेंगी। दीपिका के अलावा आलिया भट्ट का नाम भी फिल्म के लिए सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि उन्हें फिल्म में सेकेंड लीड रोल ऑफर किया गया है। वहीं इन दोनों के अलावा तीसरा दिलचस्प नाम रणबीर का है जो मेन लीड में नजर आ सकते हैं।

हालांकि अभी तीनों में से किसी ने भी हां नहीं कहा है, अगर हां हो जाती है तो फिर इस पर आगे काम शुरू किया जाएगा। रणबीर कपूर, दीपिका के साथ काफी बार स्क्रीन शेयर कर चुके हैं और इनकी जोड़ी हमेशा ही लोगों को पसंद आई है। वहीं आलिया के साथ रणबीर ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। लेकिन आलिया, रणबीर और दीपिका तीनों एक ही स्क्रीन पर आज तक नहीं दिखे हैं।

अगर ये तीनो हां कह देते है तो रणबीर अपनी एक्स और करंट गर्लफ्रेंड के साथ एक ही फिल्म में नज़र आएंगे। जिसके लिए फैंस काफी एक्ससिटेड है। अगर ऐसा हुआ तो बड़े पर्दे पर तो जादू छायेगा को कमल का होगा। इससे रणबीर और आलिया के फैंस के साथ रणबीर और दीपिका की जोड़ी पसंद करने वाले भी खुश हो जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



