क्या कपिल शर्मा के साथ फिर दिखेगी सुनील ग्रोवर की जोड़ी! सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली बात

Summary :

कॉमेडी के धुरंधर कहे जाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ परदे पर वापसी कर चुके हैं। पहले सीजन में जहां सुनील ग्रोवर ने कपिल का साथ छोड़ा था तो वही अब कृष्णा अभिषेक ने। लेकिन अब उड़ती-उड़ती खबरे एक बार फिर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को लेकर सामने आ रही हैं।

कॉमेडी के धुरंधर कहे जाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ परदे पर वापसी कर चुके हैं। वही यह कहना भी गलत नहीं होगा की कपिल का ये सीजन पहले के सीजन की तरह बिलकुल भी धमाल नहीं दिखा पा रहा हैं। और इसके पीछे का कारन शो के बेस्ट कॉमेडियन कृष्ण अभिषेक के शो छोड़ने का बताया जा रहा हैं। पहले सीजन में जहां सुनील ग्रोवर ने कपिल का साथ छोड़ा था तो वही अब कृष्णा अभिषेक ने। लेकिन अब उड़ती-उड़ती खबरे एक बार फिर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को लेकर सामने आ रही हैं। 
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर आग की तरह फैलता हुआ दिखाई दे रहा हैं। जहां लोगों का यह मानना हैं की कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी एक बार फिर परदे पर दिखाई दे सकती हैं। लेकिन आपको बता दे की सुनील ग्रोवर का कपिल शर्मा शो में वापस आना, यह एक ऐसा सुनहरा सपना है जो अब शायद कभी पूरा ना हो सकेगा। 
क्योंकि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच ऐसा आग का दरिया बन गया है जो दोनों के लिए ही पार करना अब मुमकिन नहीं है। एक पल को हम मान भी लेते हैं कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अपने झगड़े को भूलाकर वापस साथ होने का सोचें लेकिन ऐसा कर पाना बड़ा ही मुश्किल साबित होगा। 
Kapil Sharma Expresses Shock At Sunil Grover's Heart Surgery, Says 'I Am  Extremely Concerned'
दरअसल कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद सुनील ग्रोवर अब एक ऐसे सफर पर निकल पड़े हैं। जहां रोज उन्हें बड़ी उपलब्धियां,बड़े प्रोजेक्ट्स मिलते रहते हैं। सुनिल ग्रोवर तांडव, भारत और सनफ्लावर जैसी वेब सीरीज में अपना कमाल दिखा चुके हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म गुडबाय रिलीज हुई है, जिसमें वह अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। 
Is Sunil Grover's cryptic tweet a hint at his return to The Kapil Sharma  Show? - Times of India
इतना ही नहीं सुनील की झोली में इस वक्त एटली की फिल्म जवान भी है। जिसमें वह शाहरुख के साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब इतने बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स करने के बाद फिर से छोटे परदे पर काम करना सुनील के लिए अब नामुमकिन सा हो गया हैं। 
It's Official: Kapil Sharma and Sunil Grover Part Ways Forever - Masala
हालांकि हम इस बात से भी मुकर नहीं सकते हैं की खुद कपिल शर्मा भी सुनील ग्रोवर को अपने शो में कभी वापस नहीं बुलाने चाहेंगे। क्यों की अब दोनों के रिश्तों के बीच काफी ज्यादा खटास आ गयी हैं। जिसे मिटाना अब बहुत मुश्किल हैं और कहे तो नामुमकिन की तरह ही हैं। 

Desk Team