जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में आतंकवादी संगठन अल-कायदा के एक सदस्य को हथगोले के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मशिता हाओरा निवासी अमीरुद्दीन खान को पुलिस दल ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन से गिरफ्तार किया।उन्होंने कहा कि अल-कायदा के सदस्य के कब्जे से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया है।
विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ रामबन थाने में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में आगे की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



