साल 2020 में बॉक्स ऑफिस पर नारी शक्ति के साथ धमाका करने के लिए तैयार है ये फ़िल्में

Summary :

आने वाले समय में भी नारीत्व का जश्न मनाने के लिए ऐसी कई सारी फिल्में आने वाली हैं, जिनमें महिलाओं को मुख्य अभिनेत्री के तौर पर देखा जा सकेगा। आज हम विमेंस डे के मौके पर उन फिल्मों के बारे में बता रहे है जो नारी शक्ति को बॉक्स ऑफिस पर दमखम के साथ पेश करने जा रही है।

बीते कुछ समय में अभिनेत्रियों ने सिल्वर स्क्रीन पर लीक से हट कर चुनौती भरे किरदार निभाए है और ये साबित कर दिया है कि हर फिल्म को कामयाब बनाने के लिए फिल्म में हीरो का होना जरुरी नहीं है। तापसी पन्नू की हालिया रिलीज़ फिल्म थप्पड़ बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं रही पर फिल्म को तारीफ मिली है।

 
आने वाले समय में भी नारीत्व का जश्न मनाने के लिए ऐसी कई सारी फिल्में आने वाली हैं, जिनमें महिलाओं को मुख्य अभिनेत्री के तौर पर देखा जा सकेगा। आज हम विमेंस डे के मौके पर उन फिल्मों के बारे में बता रहे है जो नारी शक्ति को बॉक्स ऑफिस पर दमखम के साथ पेश करने जा रही है। 
शकुंतला देवी : 

विद्या बालन अभिनीत इस फिल्म की कहानी दिवंगत महान गणितज्ञ शकुंतला देवी पर आधारित है।  फिल्म के बारें में बात करते हुए विद्या ने कहा था- मैं बड़े पर्दे पर ह्यूमन कंप्यूटर शकुंतला देवी का किरदार निभाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। 
गुंजन सक्सेना : 

द कारगिल गर्ल : फिल्म भारतीय वायु सेना की महिला पायलट गुंजन सक्सेना पर आधारित है। साल 1999 में कारगिल के युद्ध में गुंजन ने निडर होकर युद्ध क्षेत्र में कई बार उड़ान भरी। फिल्म में जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। 
द गर्ल ऑन द ट्रेन : 

यह एक साइकोलॉजिकल सस्पेंस फिल्म हैं, जिसमें परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका को निभाती नजर आएंगी। 
इंदू की जवानी :

फिल्म में कबीर सिंह फेम कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में होंगी।  फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ये फिल्म 5 जून को रिलीज़ होने जा रही है। 
थलाइवी :

यह तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जिंदगी पर बनी एक फिल्म है, जिसके कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा भी कंगना ‘धाकड़’ में दिखेंगी। उनके मुताबिक, “यह एक महिला-प्रधान एक्शन फिल्म है।”
गंगूभाई काठियावाड़ी : 
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं। 

Ujjwal Jain