भारत में पैर पसार चुके कोरोना वायरस (KOVID-19) के रविवार को 5 मामले केरल से सामने आने के तुरंत बाद तमिलनाडु से भी एक नया मामला सामने आया। राज्य की स्वास्थ्य सचिव नीला राजे ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। इस बीमारी को रोकने के लिए हमारे पास प्रक्रियाएं हैं।

उन्होंने कहा, होम सर्विलांस के तहत हमारे पास 1086 मरीज हैं। जानकारी के मुताबिक केरल के सभी पीड़ित एक ही परिवार के लोग हैं। केरल के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने खुद इस बात की पुष्टि की। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या कुल 40 पहुंच गई ।
स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा, कोरोने वायरस के 5 नए सकारात्मक मामले सामने आने के बाद सभी पीड़ितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा, हाल ही में तीन लोग इटली से लौटे थे जिसके कारण पठानमथिट्टा जिले में दो और लोगों को यह बीमारी हुई।

गौरतलब हैं की दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वायरस से मरने वालों का आंकड़ा एक लाख से ऊपर जा चुका है। वहीं चीनी वैज्ञानिकों ने एआई और उच्च स्तरीय कम्प्यूटिंग से एक महीने में वायरस के डीएनए को निश्चित किया और समय पर दुनिया के साथ इसे साझा किया, जिसे कोविड-19 का उपचार करने में नयी दवाओं और टीकों के अनुसंधान को आगे बढ़ाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



