हर मौके पर खिल उठेगा आपका लुक, जब पहनेंगी मृणाल ठाकुर जैसी अट्रैक्टिव साड़ियां

Summary :

मृणाल ठाकुर की साड़ियों से पाएं हर मौके के लिए परफेक्ट लुक

हाल में मृणाल ठाकुर ने पर्पल कलर की जरी वर्क बनारसी साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है, इस साड़ी में अभिनेत्री गजब की खूबसूरत लग रही हैं

गोल्डन जरी वर्क साड़ी के साथ मृणाल ने प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है, साथ में गोल्डन झुमकी उनके लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बना रही हैं

हेयर स्टाइल को उन्होंने बन विद गजरा लुक दिया है, हाथों में डीवा ने ब्रॉड कुंदन बैंगिल्स पहनी हुई हैं।

आंखों पर विंग लाइनर लुक को और ज्यादा गॉर्जियस बना रहा है

एक्ट्रेस क्रीम कलर की जेनी सिल्क फेब्रिक साड़ी में बेहद गॉर्जियस अंदाज में नजर आ रही हैं, इस साड़ी के बॉर्डर पर डोरी एम्ब्रॉयडरी सिक्विन वर्क किया गया है

साड़ी के बॉर्डर ने खूबसूरती को दोगुना कर दिया है, गले में गोल्डन पर्ल वर्क ब्रॉड कुंदन चोकर नेकपीस काफी जंच रहा है

हेयर स्टाइल को मृणाल ने लो बन लुक दिया है, वहीं आंखो का ब्रॉड काजल लुक काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है

आप इस तरह की नेटिड साड़ियां किसी भी मौके पर कैरी करके खुद को स्मार्ट बना सकती हैं, इस साड़ी पर थ्रेड और कट दाना वर्क किया गया है

व्हाइट साड़ी पर मल्टीकलर वर्क कड़ी प्रिटी लग रहा है, इस व्हाइट साड़ी के संग कंट्रास्ट कलर का स्काई ब्लू साटन ब्लाउज पेयर किया गया है

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।