हर इंसान में एक चाह होती है कि वह किसी भी तरह अपने देश, शहर और जिले का नाम रोशन करे। जी हां, ऐसा ही कुछ यूट्यूबर फरीदाबाद रॉकर्स के अनूप चहल, संजू वर्मा और संजय कुमार कर रहे हैं।
बतां दें कि वह यूट्यूब पर कॉमेडी और सामाजिक संदेशों पर वीडियो बनाते हैं। फरीदाबाद रॉकर्स के वर्तमान में यूट्यूब में साढ़े तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। अपनी जर्नी को साझा करने के लिए हाल ही में उन्होंने पंजाब केसरी की यूनिट जे. आर. मीडिया इंस्टीट्यूट में शिरकत की।
सफर काफी रहा चैलेंजिंग सच बताएं तो इस सफर में हमें बहुत कुछ फेस करना पड़ा। लोगों ने बहुत ताने भी दिए कि हम फालतू काम कर रहें हैं लेकिन हम लोगों ने हार नहीं मानी और उस दिन ठान लिया कि हमें लोगों को अपने काम के लिए जवाब देना है और आज हम देश में हो रही हर एक्टिविटी पर एक वीडियो बनाते है और देश को एक अच्छा संदेश देते हैं। यह करना हमें बेहद पसंद है।
डेडिकेशन के साथ करते हैं वर्क अनूप बताते हैं कि पेशे से मैं फिजिकल टीचर हूं और मुझे अनुशासन में रहना और अपने स्टूडेंट को अनुशासित रखना पसंद है। हमारी वीडियोज टीम वीडियो बनाते समय वर्क के लिए डेडिकेट रहती है और अनुशासन में रहकर सब कार्य करते हैं। हम बस यूथ को यही कहना चाहते हैं कि जो भी कार्य करें वह अपने डेडिकेशन के साथ करें तभी हम सफल हो सकते हैं। हमेशा आगे बढ़ने का सपना देखें और पैरेंट्स नाम रोशन करें।
रोशन करना है फरीदाबाद का नाम वह बताते हैं कि एक दिन हम लोग घूमने जा रहे थे, उसी समय हमने कार में सेल्फी वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड की और उस वीडियो को दर्शकों द्वारा बहुत अच्छा रिस्पांस मिला।
उसके बाद हमारे मन में वीडियोज बनाने का आइडिया आया, फिर वहीं से हमारा सबका वीडियोज बनाने का सफर शुरू हुआ। आज हर कोई हमारी वीडियो को पसंद कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App








