जायरा वसीम भारत में टिड्डियों के हमले पर टिप्पणी कर हुई बुरी तरह ट्रोल,अब डिलीट किया ट्विटर अकाउंट

Summary :

कोरोना संकट के बीच अब भारत के किसानों के लिए पाकिस्तान से आया टिड्डियों की भारी भरकम मात्रा ने नाक में दम करके रख दिया है।

कोरोना संकट के बीच अब भारत के किसानों के लिए पाकिस्तान से आया टिड्डियों की भारी भरकम मात्रा ने नाक में दम करके रख दिया है। टिड्डियों का यह बड़ी मुसीबत बने दल ने करीब अब तक कई हेक्टेयर फसल खराब कर दी है। दरअसल राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में लाखों-करोड़ों की तादाद में टिड्डे घुस आएं हैं। ये न केवल किसानों के लिए सिरदर्दी बने हुए हैं। हालांकि टिड्डियों के हमले की रोकथम के लिए अब तो सरकार ने भी निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बीच बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसीम ने भारत में टिड्डियों के दल को लेकर अपनी कुछ  ऐसा रिएक्शन दिया है कि जिसके बाद से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयी हैं।
पूर्व एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर रखी अपनी बात 
बता दें कि जायरा वसीम अब फिल्मों से दूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने लगी हैं साथ ही सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी देती रहती हैं। इस बार भी अपनी राय देते हुए जायरा ने सोशल मीडिया पर भारत में टिड्डियों के हमलों को चेतवनी और इंसान के कर्मों का फल बताया है। उन्होंने अपनी यह बात ट्विटर के जरिए कही है।
अपने ट्विटर अकांउट पर कुरान की एक आयत का जिक्र करते हुए जायरा ने लिखा कि टिड्डियों के कहर सहित अन्य जो भी हाल फिलहाल में आपदाएं देखने को मिल रही है यह सभी इंसान के बुरे कर्मों का फल है। 
इसके अलावा अपने इस ट्वीट में जायरा ने कुछ आपदाओं का जिक्र भी किया है। इतना ही नहीं अपने  इस ट्वीट कि बात उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स अपने निशाने पर ले लिया है।  
इस दौरान लोग जायरा पर जमकर भड़के। लोगों ने तो ये तक कह दिया कि इस्लाम में ट्विटर का इस्तेमाल करना भी हराम है तो उन्हें ट्विटर छोड़ देना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, इस सांप ने कैसे जहर फैलाया और भाग गया इसके लिए क्लासिक उदाहरण हैं जायरा वसीम’। वहीं तीसरे यूज़र ने जायरा को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘1000 चूहे खाने के बाद बिल्ली हज को चली’।

बुरी तरह ट्रोल होने के बाद और इन सब बवाल में उलझने के बाद जायरा ने फिलहाल ट्वीटर से किनारा कर लिया है। जी हां यह बात एक दम सच है कि जायरा वसीम ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है। हालांकि एक्ट्रेस ने ऐसा हमेशा के लिए किया है या फिर सिर्फ ये मामला ठंडा होने तक किया है ये कहना तो अभी मुश्किल है क्योंकि इस बात का पता तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Desk Team