मुंबई : बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जीनत अमान भी अब गायिका बन गयी है। बॉलीवुड में इन दिनों अभिनेत्रियां भी गायिकी की प्रतिभा बखूबी दिखा रही हैं । जीनत भी अपनी गायिकी प्रतिभा दिखाने जा रही हैं। जीनत अपनी वेब सीरीज लव लाइफ एंड स्क्रू अप्स में सिंगिंग करती नजर आएंगी । जीनत जो गाना गाने जा रही हैं, उसमें उनके कैरियर की उन फिल्मों के ही गानों के बोल होंगे, जो उनके लिए आइकॉनिक गाने बन चुके हैं। जीनत को जब यह पेशकश दी गयी थी, तो वह खुद थोड़ी उदास थीं, क्योंकि उन्होंने इससे पहले गाना नहीं गाया। फिल्म के निर्देशक कौस्तुभ शर्मा ने बताया यह गाना उनके करेक्टर जोआना का इंट्रोडक्शन सांग है।

– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



