Zubeen Garg Death Update: पॉपुलर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर सिंगापुर पुलिस ने कोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, जुबीन गर्ग की मौत के समय वह नशे की हालत में थे और उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से मना कर दिया था। यह घटना सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई थी।
जुबीन गर्ग का सितंबर 2025 में निधन हो गया था। वह 52 साल के थे। उनकी मौत की खबर से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा था। उनके अंतिम संस्कार में लाखों फैंस पहुंचे थे।
Zubeen Garg Death Update: जानिए कोर्ट में सिंगापुर पुलिस ने क्या बताया

चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर कोर्ट में सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने बताया कि जुबीन गर्ग ने शुरुआत में लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने उसे खुद उतार दिया। जब उन्हें दोबारा लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने साफ़ इंकार कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, उस वक्त जुबीन गर्ग काफी नशे में थे। याट (नाव) पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि जुबीन ने तैरकर वापस याट तक आने की कोशिश की। लेकिन कुछ देर बाद उनके हाथ-पैर चलने बंद हो गए और उनका चेहरा पानी में डूब गया।
Zubeen Garg Singapore Case: पानी में बेहोश हुए, बचाने की कोशिश नाकाम

गवाहों के अनुसार, जुबीन गर्ग पानी के ऊपर तैरते हुए दिखाई दिए। इसके बाद उन्हें तुरंत याट पर लाया गया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सीपीआर (CPR)भी दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Zubeen Garg Singapore Case: जुबीन गर्ग को थी पुरानी बीमारी

सिंगापुर कोर्ट में यह भी बताया गया कि जुबीन गर्ग को पहले से हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन)की समस्या थी। इसके अलावा, उन्हें 2024 में मिर्गी का दौरा भी पड़ा था। पुलिस का कहना है कि इन सभी बातों को जांच में शामिल किया गया।
Zubeen Garg death Mystery: पुलिस ने फाउल प्ले से किया इंकार

सिंगापुर पुलिस ने साफ कहा है कि जुबीन गर्ग की मौत में किसी भी तरह की साजिश या फाउल प्ले नहीं पाया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह एक दुर्घटनात्मक मौत थी।
याट पर शराब और ड्रिंक्स मौजूद थीं

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस याट पर जुबीन गर्ग मौजूद थे, वहां 20 से ज्यादा लोग थे। सभी लोग अपने साथ स्नैक्स, ड्रिंक्स और शराब लेकर आए थे। गवाहों ने बताया कि जुबीन गर्ग को शराब पीते हुए देखा गया था। एक गवाह के अनुसार, जुबीन ने कई कप शराब पी थी।
असम CID ने भी की जांच
Zubeen Garg की मौत के मामले में असम पुलिस की CID ने भी जांच की थी। CID की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने 12 दिसंबर को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की। यह चार्जशीट करीब 2500 पेज की है। दूसरे दस्तावेज़ों को जोड़ने पर यह फाइल लगभग 12,000 पेज की हो जाती है।
फैंस आज भी नहीं भूल पाए जुबीन को
Zubeen Garg अपनी आवाज़ और गानों के लिए देशभर में मशहूर थे। 1990 के दशक में जुबीन गर्ग मुंबई आए और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने अपना पहला इंडिपॉप एल्बम चांदनी रात रिलीज़ किया। इसके बाद उन्होंने चांदा, श्रद्धांजलि, जलवा, जादू, स्पर्श जैसे कई हिट एल्बम दिए। उन्होंने गद्दार, दिल से, फिज़ा, कांटे और कई फिल्मों के लिए भी गाना गाया। उनके गाने आज भी लोग याद करते हैं। उनकी अचानक हुई मौत ने म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस को गहरा झटका दिया हैं। आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हैं और उनकी मौत को एक बड़ा नुकसान मानते हैं।
यह खुलासा सामने आने के बाद जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ी कई बातें अब साफ हो गई हैं।
Read More: Honey Singh को गाड़ी में लेने में आता है मज़ा, सिंगर के बयान पर फूटा फैंस का गुस्सा..


Download Android App
Download iOS App




