अब व्हाट्सऐप पर एक साथ भेज सकते हैं 30 ऑडियो फाइल्स

Summary :

व्हाट्सऐप ने हाल ही में ‘ऑडियो पिकर’ पेश किया है। इससे ऑडियो को सेंड करने से पहले प्ले करने तथा एक से ज्यादा ऑडियो फाइल्स भेजने की सुविधा प्रदान करता है।

फेसबुक के अधिग्रहण वाले फोटो मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने नए ‘यूजर इंटरफेस’ (यूआई) के साथ ‘ऑडियो पिकर’ पेश किया है जिससे यूजर को एक बार में 30 ऑडियो फाइल्स भेजने की सुविधा मिलेगी। ‘वेबईटीएइंफो’ ने इसी सप्ताह बताया, ”व्हाट्सऐप ने हाल ही में ‘ऑडियो पिकर’ पेश किया है। इससे ऑडियो को सेंड करने से पहले प्ले करने तथा एक से ज्यादा ऑडियो फाइल्स भेजने की सुविधा प्रदान करता है।”

इससे पहले, यूजर्स एक बार में सिर्फ एक ऑडियो फाइल भेज सकते थे। नया फीचर व्हाट्सऐप के 2.19.89 बीटा अपडेट में आया है। इसके बाद व्हाट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई अपडेट्स, विशेष रूप से ज्यादा डिवाइसेज पर संबंधित एप सपोर्ट करना और प्लेटफॉर्म पर फर्जी सूचनाएं फैलने की जांच करने के फीचर पेश किए हैं।

Whats App

यह एप बहुप्रतीक्षित ‘आईपैड’ सपोर्ट पर पहले से ही काम कर रहा है जिसका ‘टच आईडी सपोर्ट’, ‘स्प्लिट-स्क्रीन’ और ‘लैंडस्केप मोड’ जैसे फीचर्स पर परीक्षण हो रहा है। अपने प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरों के फैलने की घटनाओं को कम करने के लिए व्हाट्सऐप ‘फॉरवार्डिग इंफो’ और ‘फ्रीक्वेंट्ली फॉरवार्डेड मैसेज’ नामक दो फीचर्स का परीक्षण कर रहा है।

इससे यूजर्स को पता चल जाया करेगा कि यह मैसेज कितनी बार भेजा जा चुका है। कोई मैसेज चार बार से ज्यादा बार भेजने के बाद वह ‘फ्रीक्वेंट्ली फॉरवार्डेड’ मैसेज हो जाता है। व्हाट्सऐप पर भारत में फिलहाल कोई मैसेज अधिकतम पांच बार फॉरवार्ड किया जा सकता है।

Desk Team