8वें वेतन आयोग से 50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, जानें क्या होंगे बदलाव

Summary :

लेवल 1 कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव

केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। इससे 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशन धारकों को फायदा मिलने की उम्मीद है। वेतन में बढ़ोतरी और प्रमोशन के साथ, लेवल 1 के कर्मचारियों की सैलरी 18 हजार से 51 हजार रुपये तक हो सकती है।

केंद्र सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल 1 जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग लागू किया जा सकता है। इस वेतन आयोग में सरकारी कर्मचारियों को वेतन में बढ़ोतरी के साथ ही प्रमोशन भी मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि लेवल 1 के कर्मचारियों की सैलरी 18 हजार रुपये से बढ़कर 51 हजार रुपये तक हो सकती है। जिससे 8वें वेतन आयोग से लाखों सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

8वें वेतन आयोग से फायदा

50 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार प्रत्येक 10 वर्ष में वेतन आयोग का निर्माण करती है। जिससे सरकारी कर्मचारियों, पेंशन धारकों को फायदा मिलता है। बता दें कि 8वें वेतन आयोग को वर्ष 2025 के जनवरी महिने में ही मंजूर मिल गई है और 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है। 8वें वेतन आयोग से लगभग 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को और 65 लाख पेंशन धारक को फायदा मिलने का अनुमान है।

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, Sensex 747 अंक नीचे

किसे मिलेगा ज्यादा फायदा

लेवल 1 से लेकर 6 तक को घटाकर और A,B,C में मर्ज करने का सरकार के पास अहम सुझाव आया है। जिससे वेतन को बढ़ाने के लिए मर्ज के आधार पर ही किया जाएगा। बता दें कि 8वें वेतन आयोग से लेवल 1, 3 और 5 के कर्मचारियों को अधिक फायदा मिलने का अनुमान है क्योंकि इनका वेतक उच्च स्तर पर मर्ज हो सकता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।