BIG UPDATE: 8वें वेतन आयोग का दिखा असर, इस तारीख से DA–DR बढ़ने की संभावना, लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत

Summary :

8th Pay Commission Latest Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर हुई अहम घोषणा के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) एक अहम विषय बना हुआ है। जैसे-जैसे महंगाई भत्ते के अर्धवार्षिक संशोधन (Half-Yearly Revision) का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सभी की निगाहें नए आंकड़ों पर टिकी हुई हैं। खासकर जनवरी 2026 से लागू होने वाली संभावित बढ़ोतरी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नवंबर महीने के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – औद्योगिक श्रमिक (AICPI-IW) के आंकड़े सामने आ चुके हैं। इन आंकड़ों के आधार पर यह…

8th Pay Commission Latest Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर हुई अहम घोषणा के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) एक अहम विषय बना हुआ है। जैसे-जैसे महंगाई भत्ते के अर्धवार्षिक संशोधन (Half-Yearly Revision) का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सभी की निगाहें नए आंकड़ों पर टिकी हुई हैं।

खासकर जनवरी 2026 से लागू होने वाली संभावित बढ़ोतरी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नवंबर महीने के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – औद्योगिक श्रमिक (AICPI-IW) के आंकड़े सामने आ चुके हैं। इन आंकड़ों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में DA और DR में कितना इजाफा हो सकता है।

8th Pay Commission Latest Update: कितना बढ़ेगा DA?

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि होगी या 3 प्रतिशत की। हालांकि इसका अंतिम फैसला दिसंबर 2025 के AICPI आंकड़े जारी होने के बाद ही होगा। ये आंकड़े फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में आने की संभावना है। इसके बावजूद, नवंबर तक के आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि डीए मौजूदा स्तर से ऊपर जाने की पूरी संभावना है।

8th Pay Commission Latest Update (Image- Social Media)
8th Pay Commission Latest Update (Image- Social Media)

DR Hike For January 2026: मौजूदा समय में कितना है DA/DR?

केंद्र सरकार ने जुलाई 2025 में महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद डीए और डीआर बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया। इससे पहले जनवरी 2025 में डीए में 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी, जिससे यह 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया था।

DA Hike for January 2026: महंगाई भत्ता कैसे निकाला जाता है?

महंगाई भत्ते की गणना एक तय फॉर्मूले के आधार पर की जाती है।

DA निकालने का सूत्र इस प्रकार है:

  • DA (%) = [(पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW (2001 आधार वर्ष) – 261.42) ÷ 261.42] × 100
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि AICPI के मौजूदा आंकड़े 2016 के आधार वर्ष पर होते हैं। इन्हें 2001 के आधार वर्ष से जोड़ने के लिए 2.88 से गुणा किया जाता है।
  • पिछले 12 महीनों का AICPI डेटा

श्रम ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2025 में AICPI बढ़कर 148.2 पहुंच गया, जो पिछले महीने की तुलना में 0.5 अंक अधिक है।

8th Pay Commission Latest Update (Image- Social Media)
8th Pay Commission Latest Update (Image- Social Media)

पिछले 12 महीनों का औसत AICPI इस प्रकार है:

महीना सूचकांक (Index Value)
दिसंबर 2024 143.7
जनवरी 2025 143.2
फरवरी 2025 142.8
मार्च 2025 143.0
अप्रैल 2025 143.5
मई 2025 144.0
जून 2025 145.0
जुलाई 2025 146.5
अगस्त 2025 147.1
सितंबर 2025 147.3
अक्टूबर 2025 147.7
नवंबर 2025 148.2

इन सभी का औसत 145.17 निकलता है।

8th Pay Commission Latest Update (Image- Social Media)
8th Pay Commission Latest Update (Image- Social Media)

मौजूदा आंकड़ों से कितना DA बनता है?

यदि इस औसत को फॉर्मूले में डालें:

  • (145.17 × 2.88) = 418.06
  • अब गणना होगी: (418.06 – 261.42) ÷ 261.42 × 100 = 59.93 प्रतिशत
  • इसका मतलब यह है कि मौजूदा आंकड़ों के आधार पर डीए लगभग 60 प्रतिशत के करीब पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा रेट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।