15 साल की शादी के बाद Mahhi Vij-Jay Bhanushali हुए अलग, बोले- कहानी में कोई विलेन नहीं…

Summary :

Jay Bhanushali Divorce:  टीवी के पॉपुलर और सबके फेवरेट कपल में से एक Jay Bhanushali और Mahhi Vij  से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे । आपको बता दें, जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने माही विज से अपने अलग होने की पुष्टि की, तो चलिए जानते है विस्तार से क्या है पूरा मामला….. Mahhi Vij Jay Bhanushali Divorce: अलग होने को लेकर की खुलकर बात Jay Bhanushali और Mahhi Vij  टेलीविज़न के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे।…

Jay Bhanushali Divorce

Jay Bhanushali Divorce:  टीवी के पॉपुलर और सबके फेवरेट कपल में से एक Jay Bhanushali और Mahhi Vij  से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे । आपको बता दें, जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने माही विज से अपने अलग होने की पुष्टि की, तो चलिए जानते है विस्तार से क्या है पूरा मामला…..

Mahhi Vij Jay Bhanushali Divorce: अलग होने को लेकर की खुलकर बात

Jay Bhanushali Divorce Confirmed

Jay Bhanushali और Mahhi Vij  टेलीविज़न के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे। हालांकि, वे काफी समय से गलत कारणों से सुर्खियों में तल रहे थे और इसी के साथ ही खबरें थीं कि कपल अलग हो गया है और एक-दूसरे से अलग रह रहा है। वे लंबे समय तक इस बारे में चुप रहे, लेकिन इसे लेकर अब राज खुल गया है ।

जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि वह और माही अलग हो गए हैं और प्राइवेसी का अनुरोध करते हुए  इंस्टाग्राम स्टोरी पर, जय ने एक लंबा नोट लिखा, जिसमें लिखा था, “आज, हम ज़िंदगी की इस यात्रा में अलग होने का फैसला करते हैं, लेकिन फिर भी हम एक-दूसरे का साथ देते रहेंगे।

Mahhi Vij Jay Bhanushali News: बच्चों की परवरिश को लेकर कही ये बात

Jay Bhanushali Divorce

इसी के साथ ही Mahhi Vij और Jay Bhanushali  बताया कि वे अपने बच्चों की मिलकर परवरिश करेंगे। आगे उन्हहोंने कहा की हमारे बच्चे तारा, खुशी और राजवीर के लिए हम बेस्ट पेरेंट्स, बेस्ट फ्रेंड्स बनेंगे और वो सबकुछ करेंगे जो बच्चों के लिए जरुरी होगा। उन्होंने आगे कहा, “हालांकि हम अलग-अलग रास्तों पर चल रहे हैं, लेकिन इस कहानी में कोई विलेन नहीं है और इस फैसले से कोई नकारात्मकता नहीं जुड़ी है।

आपसी सम्मान और दोस्ती के साथ किया रिश्ता खत्म

Jay Bhanushali Divorce

कोई भी निष्कर्ष निकालने से पहले, कृपया जान लें कि हम ड्रामा से ज़्यादा शांति और सबसे ऊपर समझदारी को चुनते हैं। इसी के साथ ही सभी से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा “हम एक-दूसरे का सम्मान करते रहेंगे, एक-दूसरे का समर्थन करते रहेंगे, और दोस्त बने रहेंगे, जैसा कि हम हमेशा से रहे हैं। आपसी सम्मान के साथ, हम आगे बढ़ते हुए आपके सम्मान, प्यार और दया की उम्मीद करते हैं।”

Also Read: खान परिवार में बजने वाली हैं शहनाइयां? Salman Khan के भांजे की हुई सगाई, वायरल तस्वीरों ने मचाया तहलका

Tamanna Choudhary