RBI Update On 2000 Rupee Note: देश में बंद हुए ₹2000 के गुलाबी नोटों को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अहम जानकारी साझा की है। RBI के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, ₹2000 के लगभग सभी नोट बैंकिंग सिस्टम में लौट चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ नोट लोगों के पास बचे हुए हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि इन नोटों का क्या करना चाहिए और क्या ये अब भी मान्य हैं।
RBI Update On 2000 Rupee Note: अब कितने ₹2000 के नोट बचे हैं?
RBI ने बताया कि 19 मई 2023 को जब ₹2000 के नोटों को वापस लेने की घोषणा की गई थी, तब इनकी कुल कीमत करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये थी। लेकिन 31 दिसंबर 2025 तक यह रकम घटकर सिर्फ 5,669 करोड़ रुपये रह गई है। इसका मतलब है कि लगभग 98 प्रतिशत से ज्यादा ₹2000 के नोट सिस्टम में वापस आ चुके हैं। अब बहुत ही कम संख्या में ये नोट लोगों के पास मौजूद हैं।

Rs 2000 Note Update: क्या ₹2000 का नोट अब अवैध हो गया है?
इस सवाल का सीधा जवाब है – नहीं। RBI ने साफ किया है कि ₹2000 का नोट अभी भी लीगल टेंडर है। यानी अगर आपके पास अभी भी ₹2000 का नोट है, तो उसे रखना या इस्तेमाल करना गैरकानूनी नहीं है। हालांकि, RBI की सलाह यही है कि लोग ऐसे नोटों को जल्द से जल्द बैंकिंग सिस्टम में वापस कर दें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।
RBI News: बैंक में अब क्यों नहीं बदल सकते ₹2000 के नोट?
शुरुआत में लोगों को बैंकों में ₹2000 के नोट जमा करने या बदलने की सुविधा दी गई थी। लेकिन यह सुविधा 7 अक्टूबर 2023 को सभी बैंक शाखाओं में बंद कर दी गई। इसके बाद RBI ने एक वैकल्पिक व्यवस्था की, ताकि जिन लोगों के पास अभी भी ₹2000 के नोट हैं, वे उन्हें आसानी से जमा कर सकें।

RBI Latest News: RBI के इश्यू ऑफिस से कैसे जमा या एक्सचेंज करें?
9 अक्टूबर 2023 से RBI ने अपने 19 इश्यू ऑफिस के जरिए ₹2000 के नोट जमा करने और बदलने की सुविधा शुरू की। अब कोई भी व्यक्ति सीधे RBI के इश्यू ऑफिस जाकर अपने ₹2000 के नोट बैंक खाते में जमा कर सकता है या वहीं नोट एक्सचेंज करा सकता है। RBI के ये इश्यू ऑफिस देश के कई बड़े शहरों में मौजूद हैं, जैसे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, जयपुर समेत कुल 19 शहर।

डाक के जरिए भी जमा करने की सुविधा
अगर कोई व्यक्ति RBI के इश्यू ऑफिस तक नहीं जा सकता, तो उसके लिए डाक के जरिए नोट भेजने की सुविधा भी दी गई है। ऐसे लोग किसी भी पोस्ट ऑफिस से ₹2000 के नोट इंडिया पोस्ट के माध्यम से RBI के इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं। इसके बाद नोटों की रकम सीधे उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।


Download Android App
Download iOS App




