नई दिल्ली : नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय यात्रियों के लिए विमानन सुरक्षा शुल्क (एएसएफ) 130 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये करने की घोषणा की है। यह वृद्धि एक जुलाई से लागू होगी। इससे हवाई यात्रा कुछ महंगी हो जाएगी। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एएसएफ को 3.25 डॉलर से बढ़ाकर 4.85 डॉलर किया जाएगा।
नागर विमानन मंत्रालय के सात जून के आदेश में कहा गया है कि घरेलू यात्रियों के लिए एएसएफ शुल्क 150 रुपये प्रति यात्री की दर से लगाया जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यह शुल्क 4.85 डॉलर प्रति यात्री होगा। एएसएफ यात्री सेवा शुल्क (सुरक्षा का हिस्सा) यानी पीएसएफ (एससी) का स्थान लेगा।


Download Android App
Download iOS App



