बिहार की राजधानी पटना में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रशांत किशोर, बशिष्ठ नारायण सिंह और के सी त्यागी के साथ उपस्थित है। साथ ही बैठक में कई राज्यों के जेडीयू प्रतिनिधि शामिल हैं।
गौरतलब है की नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में कहीं कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के विषय में कहा कि वह खुद बताएंगे कि वह आगे क्या करेंगे।
इससे पहले पटना में जद (यू) के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री ने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसके बाद बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशांत किशोर का एक संगठन है, जो विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाने का काम करता है।
उन्होंने कहा, ‘उनका अपना संगठन है। वह कल (रविवार) की बैठक में आएंगे। वह (प्रशांत किशोर) खुद बताएंगे कि उनकी क्या मंशा है। इससे पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है कि वह संगठन को लेकर किससे मिलते हैं।’


Download Android App
Download iOS App



