जियो को टक्कर देने के लिए अब एयरटेल लाया 1000जीबी वाला बोनस डेटा प्लान जहां हर रोज नए-नए ऑफर्स के साथ कंपनियां अपने नए प्लान ला रही है इसी के चलते यूजर्स के लिए एयरटेल लाया एक नया ऑफर इसके तहत एयरटेल ने 1000 जीबी मुफ्त डेटा दे रहा है यह डाटा एक साल के लिए दे रहा है इस आफॅर का लाभ वहीं लोग उठर सकते है जिन्होंने 16 मई या उसके बाद नया ब्रॉडबैंड लगवाया है इस आफॅर की जानकारी आपको एयरटेल की वेबासाइट पर दी गर्ई है। मार्केट में इंटरनेट डेटा के मामले में जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने यह आफॅर निकाला और जियो बहुत जल्द ही ब्रॉडबैंड की दुनिया में प्रवेश करने वाला है क्योंकि कुछ शहरों में इसकी टेस्टिंग चल रही है । यह आफॅर सिर्फ अभी केवल दिल्ली और एनसीआर रीजन में ही लागू किया गया है एयरटेल बॉनस आफॅर को 16 मई को लॉच किया था।
यूजर्स के लिए आफॅर :-
– जो लोग 1099 ,1299 ,1499 और 1799 रु पये वाला ब्रॉडबैंड प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं।
– कंपनी का 899 रुपये वाला प्लान इस्तेमाल करने वाले लोगों को 750जीबी डेटा फ्री ।
– कंपनी इन सभी प्लान्स के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी फ्री दे रहीं है ।
– 899 रुपये वाले प्लान के तहत 60 जीबी डाटा के साथ 750 जीबी बोनस डाटा मिलेगा।
– 1099रुपये वाले प्लान में 90 जीबी डाटा के 1000 जीबी बोनस डाटा मिलेगा ।
– 1299रुपये वाले प्लान में 125 जीबी डाटा हाईस्पीड डाटा के साथ 1000 जीबी बोनस डाटा मिलेगा ।
-1499रुपये वाले प्लान में 160 जीबी डाटा हाईस्पीड डाटा के साथ 1000 जीबी बोनस डाटा मिलेगा
-1799 रुपये के प्लान के तहत 220 जीबी डाटा के साथ 1000 जीबी बोनस डाटा बोनस के रूप में मिलने वाला एक्स्ट्रा डाटा की वैधता 1 साल की होगी।


Download Android App
Download iOS App





